Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गर्ल फ्रेंड से विवाह के बाद रचाई दूसरी शादी, पहली बीवी व मासूम बेटे की कर दी हत्या



डेस्क:प्रेम विवाह करने के बाद युवक ने अपने बीवी को धोखा देते हुए दूसरी शादी कर ली। जिससे पहली बीवी ने पति से झगड़ा करना शुरू कर दिया, फिर पति ने बीवी व बच्चे का कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए मृतक महिला का शव बरामद कर लिया है, वही बच्चे के शव की तलाश अभी जारी है।

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से जुड़ा हुआ है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से विवाह कर लिया, इसके बाद उसके एक बेटा हुआ, कुछ दिनों बाद दोनों में झगड़ा होने लगा, पति के झगड़े से नाराज होकर बीवी अपने मायके चली गई। इधर पति ने दूसरी महिला से दूसरा विवाह कर लिया। पति के दूसरे शादी की सूचना मिलने के बाद पत्नी बेटे सहित घर वापस आकर पति के साथ रहने के लिए जिद करने लगी। तब पति ने अपनी पहली पत्नी और बेटे को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

झांसा देकर की शादी

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली बीवी मुन्नी के चाचा मोहम्मद शफीक की माने तो आरोपी ओमेंद्र ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर आशिक रख लिया था। शादी के बाद पता चला कि उसका नाम आशिक नहीं ओमेंद्र है।

कैसे हुई मोहब्बत

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के किशनगंज की रहने वाली मुन्नी ईंट मंडी में मजदूरी करती थी। आर्सेन सिकंदराबाद के ओमेंद्र से 3 साल पहले उसकी पहचान हो गई थी। इसके बाद मुन्नी ने ओमेंद्र से प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के कुछ दिनों बाद दोनों में विवाद होने लगा जो इतना बढ़ा कि मुन्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई। वहीं पर उनका एक पुत्र पैदा हुआ। इधर उसके पति ओमेंद्र ने दूसरा विवाह कर लिया, दूसरे विवाह की जानकारी होने पर दो दिन पूर्व वह अपने मायके से ससुराल जाने के लिए कह कर निकली थी। ट्रेन से टूंडला स्टेशन पर उतरने के बाद परिवार से उसका मोबाइल पर बातचीत नहीं हो सका।

कैसे शुरू हुई खोज

 मृतका के चाचा ने यह भी बताया कि मुन्नी की बहन समीरन दिल्ली में रहती है, सोमवार की रात फोन किया था। लेकिन जब उसकी बातचीत नहीं हो सकी तब उसने सोमवार के रात पुलिस को फोन किया। इसके बाद सिकंदराबाद प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस को ओमेंद्र के घर भेजा। उस दौरान ओमेंद्र पुलिस को घर पर ही मिल गया। पुलिस उसे थाने ले आई, और कड़ाई से पूछताछ किया।

पत्नी के लौटने का नहीं था विश्वास

पुलिस के पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसको पहली बीवी के जाने के बाद विश्वास नहीं था कि उसकी पहली बीवी वापस आएगी, इस लिए उसने दूसरा विवाह कर लिया था। लेकिन जब उसकी पहली बीवी को उसके दूसरी शादी के बारे में पता चल गया तब वह फोन करके वापस आने की बात कह रही थी। इस बात से वह बहुत परेशान था।

रास्ते में हुआ हादसा

पुलिस को आरोपी ओमेंद्र ने बताया कि वह अपनी बीवी को बाइक पर बैठा कर स्टेशन से ला रहा था, इसी दौरान रास्ते में वह उससे झगड़ा करने लगी। गांव में साथ रहने की जिद कर रही थी। वह उसे समझा बुझा कर भरतपुर ले जाकर किराए का कमरा लेकर रखना चाहता था। फतेहपुर सिकरी पहुंचा हुआ था कि बेटा की बाइक से गिरकर मौत हो गई।

पत्नी की कर दी हत्या

पुलिस के पूछताछ में आरोपी पति ने यह भी बताया कि उसके बेटे की मौत के बाद उसकी बीवी झगड़ा करने लगी। जिससे उसे बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया। इसके बाद उसने बीवी के दुपट्टे से ही उसका गला घोट दिया। बीवी की मौत के बाद दोनों के शव को नहर में फेंक दिया।

महिला का शव बरामद

आरोपी पति के निशानदेही पर पुलिस ने मृतक महिला का शव बरामद कर लिया है, वही मासूम के शव की तलाश में जुटी हुई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे