Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में मनाया गया नव वर्ष उत्सव



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में 9 अप्रैल को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘चैत्र नवरात्रि, भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2081 एवं भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक‘‘ का उत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी ने भगवान श्री राम दरबार के चित्र पर माल्यापर्ण करके द्धीप प्रज्जवलित कर आरती उतारी । विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि त्योहारों की धरती भारत में ‘‘हिन्दू नववर्ष‘‘ का खास महत्व है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को वर्ष प्रतिपदा या युगादित भी कहा जाता है।


इस दिन हिन्दु नव वर्ष का आरम्भ होता है, कहते है शालिवाहन नामक एक कुम्हार-पुत्र ने मिट्टी के सैनिको की सेना से शत्रुओं का पराभव किया था। इसे विजय के प्रतीक के रूप में शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से होता हे। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि‘ महाराष्ट्र मे यह पर्व ‘गुडी पड़वा‘ के रूप में मनाया जाता है। किवदंतियों के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था, तो इसी दिन से नया संवत्सर (नवसंवत्सर) भी शुरू होता है। शुक्ल प्रतिपदा का दिन चंद्रमा की कला का प्रथम दिवस माना जाता है। जीवन का मुख्य आधार वनस्पतियों को सोमरस चंद्रमा ही प्रदान करता है, और इसे ही औषधियों और वनस्पतियों का राजा कहा गया है। संभवतः इसलिए इस दिन को वर्षारंभ माना जाता है। आज ही के दिन से माँ दुर्गा का व्रत पूजन भी आरंभ होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने सनातन धर्म के संस्कार को सदैव अपनाना चाहिए। ‘‘चैत्र नवरात्रि, भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2081 एवं भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक‘‘ के अवसर पर विद्यालय के छात्राओं मे आकृति, कृष्णा, आन्या ,प्रतिभा, दर्शिका तत्पश्चात् एक समूह नृत्य गीत-यह हिन्दू नव वर्ष है प्रस्तुत हुआ जिसमें वैष्णवी (भारत माता), श्रृष्टि(भगवान राम जी), काव्या (सीता जी), आरोही (लक्ष्मण जी) एवं मोहनी, चित्रांश, रिया, विराट एवं तनमय ने अयोध्यावासी का अभिनय किया। इसी क्रम में एक समूह गीत-नव वर्ष की शुभकामनाएं कक्षा-5 के विद्यार्थियों में वैष्णवी, स्वीकृति, देव, यशी आदि ने प्रस्तुत किया। इसी क्रम में एक अन्य समूह गीत-आरंभ का अंत हो जाना नया साल है जिसमें कक्षात्-4 के विद्यार्थियों में अभ्युदय, मिनाक्षी, आस्था एवं वर्णित ने बड़े ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत किया। अंत में विद्यालय के अध्यापक त्रिलोकी नाथ शुक्ला ने हिंदु नव वर्ष के उपलक्ष्य में अपना-2 विचार प्रस्तुत किया। अंत में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 तिवारी नें विद्यालय समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं तथा समस्त छात्र छात्राओं को 9 अप्रैल से शुरू होने वाले नव वर्ष संवत 2081 के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाए दी, साथ ही इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षक शिक्षकाओं आदि नें ‘‘चैत्र नवरात्रि, भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2081 एवं भगवान श्री राम का राज्याभिषेक‘‘ के पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे