Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

झिलाही के सिसवा में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन



कृष्ण मोहन 

गोंडा:मंगल कलश यात्रा एवं झांकी के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव संगीत में प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ झिलाही बाजार के सिसवा में करुणा गौशाला गायत्री गौधाम में हुआ। जिसमें क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। 

बता दे की 24 कुंडली गायत्री महायज्ञ के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली, जिसके उपरांत रविवार को सामूहिक जब प्रज्ञा योगी एवं ज्ञान देव पूजन 24 कुंडली महायज्ञ का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में शामिल हुए जीएम चीनी मिल मुकेश झुनझुनवाला एवं प्रोफेसर नरेंद्र देव त्रिपाठी ने देव मंच एवं 33 कोटि देवताओं का पूजन किया। सामूहिक हवन के प्रथम दिन लगभग 300 लोगों ने यज्ञ एवं पूजन के बाद मां भगवती देवी भोजनालय में भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया।

दस अप्रैल तक होगा कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार 24 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम मैं सुबह 7:00 से 10:00 तक यज्ञ और शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा शान्तिकुंज टोली द्वारा संपन्न कराया जा रहा है 

 9 अप्रैल को नवरात्रि के प्रथम दिन वेदमाता गायत्री के प्रतिमा की ऋषि मंडल प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

10 अप्रैल को यज्ञ के बाद शान्तिकुंज टोली को संस्कारिक विदाई दी जाएगी।

क्या है खास

24 कुंडली गायत्री महायज्ञ शांत कुंज हरिद्वार के दिव्य मार्गदर्शन में 51 लाख गायत्री मंत्र लेखन के साथ मनकापुर ब्लॉक क्षेत्र के लगभग 51 गांव में प्रज्ञा मंडल तथा गायत्री यज्ञ प्रारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे