Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवक ने रचाई तीसरी महिला से शादी, तीसरी बीवी ने दर्ज कराया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला


महीनों बाद खुला राज

वेदव्यास त्रिपाठी 

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में एक सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक युवक ने एक पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी रचाई। दूसरी बीवी के मौत के बाद उसने तीसरी महिला से ब्याह रचाकर बीबी लिया। तीसरी बीवी को पहले बीवी के जानकारी से वंचित रखा गया। मामले में तीसरी बीवी ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

वही इस बावत क्राइम जंक्शन से बात करते हुए विवाहिता के परिजनों ने दूरभाष पर बताया कि शादी से पहले बताया गया था कि उसके पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जब की शादी होने के बाद जानकारी हुई की उसने अपने पहली पत्नी को छोड़ दिया था, इसके बाद दूसरा ब्याह रचाया था जिससे दो लड़के भी हैं। दूसरी पत्नी के मौत के बाद तीसरी शादी किया है।

अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि लगभग 8 माह पूर्व उसका विवाह मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ छेदी लाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही विवाहिता का पति, देवर , देवरानी और पति के पहली पत्नी के दो पुत्र दहेज़ में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर ताना मारने लगे। जब विवाहिता ने अपने पिता के गरीबों का वास्ता देते हुए उन्हें रोकते तो, भद्दी-भद्दी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसों लाठी-डंडे से बुरी तरह मारते-पिटते है। 

विवाहिता का आरोप है कि 28 फरवरी को ससुराल के लोगों ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा। इसके बाद विवाहिता ने अपने मायके में फोन करके जानकारी दी। जानकारी देने की बात से नाराज होकर सौतेले दोनों पुत्रों ने लाठी डंडे से मारपीट कर मोबाइल भी तोड़ दिया। सूचना पाकर मायके वाले विवाहिता को घर ले आए।

विवाहिता का आरोप है कि उसके साथ ससुराल के परिवार वालों ने विश्वास घात करते हुए विवाह किया है। पूर्व में उसके पति की दो शादी हो चुकी है।

मामले में अंतू पुलिस ने आरोपी ससुरालली जनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे