Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी का रोड शो, सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़क पर दिखा उत्साह

 


अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने को लेकर शुक्रवार को एसपी सिंह पटेल का क्षेत्र में दमदार रोड शो दिखा। अगई सीमा पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ गठबंधन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल को पार्टी एवं सहयोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खुली जीप में जनता का अभिवादन करते देखा गया। सपा नेता एसपी सिंह पटेल के साथ रोड शो में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी को भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डटे देखा गया। सपा के लोकसभा चुनाव में जिले से घोषित प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल ने रानीगंज कैथौला, वर्मा नगर, लालगंज, सगरा सुंदरपुर, लीलापुर, अजगरा में लोगों से संवाद कर समर्थन की गुहार की। रोड शो में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल, वरिष्ठ नेता टीपी यादव, रामधन यादव, रामलगन यादव,   राजेश यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र, आचार्य विन्देश्वरी पटेल, अवधेश पटेल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे