Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सई घाट के समीप दिखा मगरमच्छ, हडकम्प



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। बुधवार को लालगंज तहसील के उदयपुर थाना क्षेत्र में सई नदी के किनारे मगरमच्छ दिखने से हडकंप मच गया। मुस्तफाबाद के तुलसीराम का पुरवा सई घाट पर ग्रामीणों ने अचानक मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ होने की जानकारी पाकर आसपास के ग्रामीण भी वहां इकटठा हो गये। इसके बाद मगरमच्छ सई नदी में गुम हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक घाट पर पक्के पुल का निर्माण हो रहा है। यहां सई नदी मे गहरा कुण्ड है और उसी में मगरमच्छ रहता है। मगरमच्छ को लोग सुबह शाम नदी के किनारे इससे पहले भी देख चुके हैं। मगरमच्छ को लेकर ग्रामीणों में कौतूहल देखा गया। यहां आसपास के गांवों के लोग मवेशियों को चराने के बाद घाट पर पानी भी पिलाया करते हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल भी देखा जा रहा है। मगरमच्छ होने की जानकारी लेखपाल केके सरोज ने एसडीएम को दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रवीण द्विवेदी के निर्देश पर वन प्रभाग की टीम लालगंज से मुस्तफाबाद पहुंची। वहां एसओ उदयपुर राधेबाबू भी पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र का कहना है कि टीम मगरमच्छ को पकडने के प्रयास में जुटी हुई है। इसे पकड़कर अब किसी बड़ी नदी में छुडवाया जाएगा। मगरमच्छ को लेकर सई के आसपास के घाटो पर भी लोगों में कौतूहल का माहौल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे