Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपिया:फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव



अशफाक आलम

गोंडा:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी के फंदे से लटक कर मौत हो गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया। वही मामले की जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत छपिया थाना क्षेत्र के धानेपुर गांव के मजरे मिर्जापुर में बीती रात विवाहित ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मामले को डायल 112 से अवगत कराया गया, इसके बाद मौके पर पहुंची छपिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

बताया जाता है कि 22 वर्षीय मधू का मायका महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना अंतर्गत सुकलामपुर गांव में है। वर्ष 2022 के जून माह में मिर्जापुर गांव के रहने वाले विशाल पुत्र स्वर्गीय उदय राज से उसका विवाह हुआ था। बताया जाता है कि विवाहित जब ब्याह कराई थी तभी दहेज की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित किया जाने लगा था। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही थी। लगभग 1 सप्ताह पूर्व ससुराल वाले विदा कर लाए थे।

मामले में मृतका के पिता ने छपिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। 

छपिया पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में में मृतका  के पिता श्रीनिवास ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पुत्री मधु का विवाह छपिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के रहने वाले विशाल पुत्र उदय राज बृजवासी से किया था। विवाह के बाद जब उसकी पुत्री लौट कर वापस मायके आई तब उसने बताया कि कम दहेज की बात को लेकर ससुराल वाले बहुत प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित पिता ने यह भी कहा है कि तमाम समझाने बुझाने के बाद एक सप्ताह पहले लड़की वापस अपने ससुराल आई है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मायके से कम दहेज लाने के कारण उसकी सास शोभावती उर्फ सरोज और पति विशाल ने मार डाला है।

वही इस बाबत छपिया थाना प्रभारी सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायती पत्र पर आरोपी पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया गया है। आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे