Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सपा कांग्रेस ने की बैठक, आगामी चुनाव के लिए बनी रणनीति



पंश्याम त्रिपाठी / बनारसी मौर्या 

गोंडा ।कांग्रेस सपा गठबंधन का उद्देश्य मोदी सरकार को उखाड़ देने के लिए है आमजनमानस को जो समस्या है उसकी पूर्ति इंडिया गठबंधन और उसके पीडीए के मतदाता करेंगे। कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी उक्त बाते कांग्रेस के प्रभारी जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित कांग्रेस सपा समर्थित प्रत्याशी श्रेया वर्मा के समर्थन मे बैठक कर कहा।

सपा के लोकसभा गोंडा के प्रत्याशी के पक्ष में सपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जुही सिंह पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा व कांग्रेस प्रभारी जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने संयुक्त बैठक कांग्रेस कार्यालय में किया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा राकेश वर्मा ने कहा कि भाजपा हटाओ देश बचाओ के फार्मूले पर सभी लगे ऐतिहासिक सफलता मिलेगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को गठबंधन की मजबूती के लिए सभी को दिनरात जुट जाने का जहा निर्देश दिया। वही सहयोगी पार्टी सपा के प्रत्याशी श्रेया वर्मा जो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व बेनी प्रसाद वर्मा की पौत्री है के समर्थन मे लोगों से हाथ उठाकर अपने अपने बूथो को जिताने के लिए कमर कसने के लिए आह्वान किया। इस दौरान युवा सपा नेता सूरज सिंह ने श्रेया वर्मा की जीत के लिए पार्टी और गठबंधन धर्म का पाठ पढाया तथा लोगों से अभी से जुटकर काम करने के लिए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा जूही सिंह ने उपस्थित लोगों से पीडीए वोटों के लिए बूथ स्तर पर जुटने के लिए आवश्यक टिप्स दिया। वही सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने उपस्थित लोगों को सहयोग और समर्थन के लिए आभार जताकर गठबंधन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता शिवकुमार दुबे सपा नेता विजय पासवान प्रद्युमन शुक्ला शुक्ला प्रसाद शुक्ला दीलिप ने भी लोगों को संबोधित किया। मौके पर वजीरगंज ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस राजबहादुर सिंह मनकापुर एस बी सिंह नवाबगंज रामदयाल शुक्ला सपा नेता शैलेन्द्र सिंह विक्रम शर्मा सहित तमाम गठबंधन के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे