Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपिया में फौजी ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दूल्हा समेत सात घायल, महिला की मौत



डीआईजी ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया 

अर्पित सिंह 

गोंडा: 13 फरवरी। रास्ते पटरा लगाने को लेकर पूर्व में हुए विवाद के चलते एक फौजी ने अपने एक पड़ोसी के घर पर गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें सात लोग घायल हो गए। एक 58 वर्षीय महिला की  मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। मसकनवा चौकी क्षेत्र के महुलीखोरी गांव निवासी बाबूराम जायसवाल ने बताया कि आज उसके छोटे बेटे अमनदीप की शादी थी। बारात राम नगर बस्ती जानी थी। घर के सामने बने मंडप में टेंट के नीचे भोजन बारात की तैयारी चल रही थी। परिवार और पड़ोसी रिश्तेदार दरवाजे पर बैठे थे। अचानक घर के बगल के सीताराम पुत्र राम फेर असलहे से लैस दर्जन भर साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया। बाबू राम का कहना है कि सीता राम यादव ने असलहे से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में दुल्हे की मामी झिनपता उम्र 58 वर्ष पत्नी अमेरिका निवासी जोगापुर थाना परशुरामपुर जिला बस्ती ।दुल्हे के चाचा राम देव जायसवाल 50 वर्ष पुत्र हितराज जायसवाल, भाई दीपक जायसवाल 29 वर्ष, चचेरी बहन पिंकी जायसवाल 17 वर्ष पुत्री राम देव जायसवाल,चचेरा भाई सत्यम जायसवाल 18 वर्ष पुत्र राम देव जायसवाल पडोसी की लड़की लक्षमी यादव 13 वर्ष पुत्री राम तीरथ यादव, मैसेरे भाई किशोर कुमार पुत्र भवानी भीख 38 वर्ष निवासी वेरता थाना परशुराम जिला बस्ती, दुल्हे अमनदीप को भी पैर में छोटे आई। घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। सी एच सी अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण  जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । एस ओ सतेंद्र वर्मा ने बताया कि रास्ते में घायल महिला झिनपता पत्नी अमेरिका की मौत हो गई। घटनास्थल का मुवायना डी आई जी अमरेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल ने मौके पर किया।डीआईजी ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे परिवार की सुरक्षा हेतु जवान तैनात किए जाएं।तथा शादी सकुशल संपन्न करवाएं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे