Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:अभाविप द्वारा खेल महोत्सव का हुआ आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि खेलो भारत प्रतापगढ़ द्वारा मीरा भवन स्थित स्पोर्ट ग्राउंड में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि युवराज राजेश सिंह,प्रांत मंत्री अभय प्रताप, सहक्रीड़ा अधिकारी रंजीत यादव  एवं खेलो भारत प्रांत सहसंयोजक शैलेंद्र यादव ने मां सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन रानीगंज तहसील संयोजक अंजनी दुबे ने किया l खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मुख्य अतिथि युवराज राजेश सिंह ने कहा की आज भारत के युवा विश्व में विभिन्न खेलो के माध्यम से अपना परचम लहरा रहे हैं। खेल के माध्यम से विश्वभर में भारत की युवा तरुणायी अपनी संस्कृति, सभ्यता का विस्तार कर रही है। जब जब विश्व में परिवर्तन हुआ उसका वाहक एवं नेतृत्वकर्ता युवा रहा है। 

प्रांत मंत्री अभय प्रताप ने कहा की विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही शिक्षक,शिक्षार्थी एवं शिक्षाविद् को साथ लेकर शैक्षिक परिवार की संकल्पना के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। विद्यार्थियों के मध्य विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन विस्तार कार्य को गति प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेलो भारत गतिविधि का कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन कर विद्यार्थियों के शारीरिक विकास का क्रम ठीक किया जा सके। विद्यार्थी के मानसिक विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा होता है। कहा गया है की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है। जब विद्यार्थियों का शरीर व मन ठीक रहेगा तभी वह शिक्षा ग्रहण कर पाएगा। खेलो भारत गतिविधि के माध्यम से देशभर के शैक्षिक संस्थानों में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया जा रहा है।जिला सहसंयोजक बाला जी ओझा ने बताया कि आज स्पोर्ट ग्राउंड में खेल महोत्सव के माध्यम से क्रिकेट एवं बालिबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता एवं उप विजेता टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही सभी प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया गया। आगामी दिनों में विभिन्न प्रकार के खेलो का आयोजन कई शैक्षिक संस्थानों में किए जाने की योजना बनाई गई है।इस दौरान प्रांत सहमंत्री सुधांशु रंजन मिश्रा,राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पुनीत मिश्रा,अनिकेत तिवारी, अजीत प्रताप सिंह,बाला जी ओझा,शुभम मिश्रा,ऋषभ द्रिवेदी, ऋषि,अक्षत, बादल,नीरज श्रीवास्तव, उत्पल, उत्कर्ष, अंकित शुक्ला,धर्मेंद्र प्रजापति,सुमित गुप्ता, आलोक आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे