Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा:जमीनी विवाद में छत पर खड़े होकर झोंका फायर, वीडियो वायरल


                                 वायरल वीडियो 

गोंडा:जमीनी विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने हो गए, जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। वही दूसरे पक्ष ने पथराव किया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार के शाम को जनपद के कटरा बाजार थाना अंतर्गत पैदामीपुरवा के मजरे सर्वांगपुर गांव के रहने वाले हाफिज पुत्र शाह मोहम्मद व मुस्तकीम पुत्र अली नकी के बीच रास्ते में लकड़ी का लठ्ठा गाड़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की हफीज और मुस्तकीम के बीच पत्थर बाजी होने लगी। इसी दौरान मुस्तकीम अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर अपने छत पर चढ़ गया। जहां से फायर किया। फायर होते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के सूचना पर पहुंची कटरा बाजार थाना पुलिस ने आरोपी मुस्तकीम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहा को बरामद करने के उपरांत अन्य विधि कार्रवाई में जुटी हुई है।

वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी को असलहा सहित हिरासत में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

वीडियो दृश्य

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे 14 सेकंड के वीडियो में आरोपी मुस्तकीम छत के ऊपर खड़ा होकर हवाई फायरिंग करता है। वही वीडियो में नीचे से भी छत के तरफ पत्थर जाते हुए दिखाई पड़ते हैं। इसी दौरान मुस्तकीम के बगल छत पर दाहिने तरफ कोई और भी आता है, जो वापस लौट जाता है। लेकिन तभी मुस्तकीम छत पर पड़े पत्थर को वापस उठाकर नीचे से पत्थर बाजी कर रहे लोगों के ऊपर फेंकता है। वह वीडियो में दूसरे पक्ष की महिलाएं पत्थर बाजी करते हुए डरे सहमे आवाज में कहती हैं कि अंदर भागो अंदर!


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे