Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अंतरिम बजट से विकसित भारत को बल मिलेगा : घनश्याम जायसवाल



पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा :चुनाव सर पर है भाजपा सरकार ने लोक लुभावना बजट न जारी करके देश के आर्थिक हितों को प्राथमिकता दी है । उक्त बात भारतीय जनता पार्टी नवाबगंज नगर मंडल प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने नवाबगंज में गांव चलो अभियान के मंडल कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही ।

भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य व मंडल प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने बताया कि अंतरिम बजट यह बता रहा है कि मोदी सरकार की निगाह विकसित भारत के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और वह तीसरी सबसे बड़ी आर्थिकी बनने की राह पर हैं । अंतरिम बजट का सामर्गता में आकलन करें तो वित्त मंत्री ने मुश्किल माहौल में प्रभावी संतुलन साधने का काम किया है। चुनावी साल होने के बावजूद मुक्त रेवाडिंयो और लोक लुभावनावाद का मोह को त्याग कर विकसित भारत के संकल्प को दोहराया है।

मंडल प्रभारी घनश्याम जायसवाल ने मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मजरे में 24 घंटे प्रवास कर सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी के साथ-साथ जनता की समस्याओं को सुनने का आग्रह किया है। बैठक में मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे