मो सुलेमान/ राकेश कुमार सिंह
गोंडा!! महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर गोंडा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने डॉक्टर सी वी रमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अजीत सिंह ने छात्र - छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के बारे में बताया, कहते हुए कि 28 फरवरी को ही भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन ने अपनी खोज रमन इफेक्ट की घोषणा की थी। उन्हें इस खोज के लिए 1930 में नोबल पुरस्कार मिला था। भारत में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने आज के दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित एवं प्रेरित करना है इस दौरान उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में देश के प्रगति पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर पवन प्रताप सिंह, सुग्रीव प्रसाद, उमेश चंद्रगुप्त, कुंवर संजीव सिंह, मोहम्मद यूनुस, विशाल वर्मा, रघुनाथ द्विवेदी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर भगवती सिंह, पंकज सिंह बाबा, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार यादव, साधना सिंह, निहारिका कुशवाहा, नीलिमा आदि के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ