Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा:ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन



अर्पित सिंह 

गोंडा: उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरने का आयोजन किया सुबह 11:00 बजे से धीरे-धीरे सफाई कर्मचारियों का जमावड़ा जिला पंचायत सभागार के सामने तीन सेट में हुआ सैकड़ो की संख्या में एकत्रित सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए धरने को संबोधित करते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी की ड्यूटी जब निर्वाचन कार्य में लगाई जाती है तो वह अपने गांव में कैसे ऑनलाइन हाजिरी देगा जब ब्लॉक मुख्यालय के द्वारा सेंड पकड़ने के लिए ड्यूटी लगाई जाती है तो गांव में कैसे हाजिरी लगा सकती है जब न्याय पंचायत द्वारा रोस्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी कर्मचारियों की तो कर्मचारी अपने गांव में समय से पहुंचकर हाजिरी नहीं लग पाएगा जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालय में हुआ उच्च अधिकारी के आवास पर लगे सफाई कर्मचारी कहां पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे अनेकों प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होगी जिससे सफाई कर्मचारियों का शोषण होता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि सफाई कर्मचारी सबसे छोटे पायदान का कर्मचारी है सभी जगह पर सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी जाती है जिससे ऑनलाइन हाजिरी लगा पाना संभव नहीं है जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से अनेकों प्रकार के कार्य लिए जाते हैं इसलिए सफाई कर्मचारी ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग सकता प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अमीर अहमद ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी से सफाई कर्मचारियों का शोषण होता गांव से लेकर जिले तक कर्मचारी पीड़ित होगा ऐसी स्थिति में ऑनलाइन हाजिरी लगा पाना संभव नहीं है कोषाध्यक्ष नींबू लाल ने बताया कि अगर सरकार ऑनलाइन हाजिरी बंद नहीं करती है तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों के द्वारा सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जाता है महिला कर्मचारियों को ऑनलाइन हाजिरी के बहाने पीड़ित किया जाएगा ऐसी स्थिति में ऑनलाइन हाजिरी संभव नहीं है इस मौके पर संगठन मंत्री संतोष यादव उमेश तिवारी रामकरन वर्मा सर्वदानंद ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष छपिया प्रदीप वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बबनजोत धर्मेंद्र वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज राम सजीवन तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनी राम कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर रघुनाथ मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष झंझरी पंकज ब्लॉक अध्यक्ष पादरी कृपाल श्री प्रकाश मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष रुपईडीह लखन लाल पासवान ब्लॉक अध्यक्ष करनैलगंज रवि गोस्वामी दिनेश मौर्य रामपाल गौतम ब्लॉक अध्यक्ष परसपुर जितेंद्र तिवारी राम निहोर पूनम सिंह रामरति संगीता गुप्ता सन्नो सिंह रेखा सहित सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे