Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छपिया में फायरिंग कर हत्या के मामले में चार गिरफ्तार



अर्पित सिंह 

गोंडा 14 फरवरी।छपिया थाना क्षेत्र के महुलीखोरी पाण्डेय पुरवा में फौजी द्वारा फायरिंग कर हत्या करने के मामले में चार आरोपी अभियुक्त को छपिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल (लाइसेन्सी), दो जिन्दा कारतूस व दो मैग्जीन बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा ने बताया कि मुकदमे में नामजद  चार आरोपी अभियुक्त गब्बर उर्फ राजू यादव, राजकुमार यादव उर्फ किन्नी  को सोहिला अण्डर पास के पास से व अर्जुन यादव, मायाराम को कुकुरभुकवा से परशुरामपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर गब्बर उर्फ राजू यादव के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल (लाइसेन्सी) 32 बोर मय दो जिन्दा कारतूस व मैग्जीन बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को  करीब 12.40 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम महुलीखोरी पाण्डेय पुरवा में  दो पड़ोसी के मध्य गली में टीनशेड लगाने की बात को लेकर मार-पीट व फायरिंग की घटना घटित हुई थी। जिसमें एक पक्ष के 06 लोग घायल हुए थे घायलों को अस्पताल ले जाते समय एक घायल महिला उम्र लगभग 60 वर्ष की रास्ते में मृत्यु हो गयी थी। जिससे गब्बर उर्फ राजू यादव  सहित नौ नामजद व कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना को गम्भीरता से लेते हुए चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।गिरफ्तार कर्ता टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र वर्मा,मसकनवा चौकी प्रभारी दिलीप सिंह,उपनिरीक्षक सुरेश यादव,कांस्टेबल अभिषेक सिंह, दिनेश कुमार यादव,संजेश सिंह,ममता राज शामिल रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे