Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर ऐतिहासिक सफलता रचेगी राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा:प्रमोद तिवारी



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्य सभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर ऐतिहासिक करार दिया है। शनिवार को रामपुर खास के दौरे पर आये विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने उन्नींस फरवरी सोमवार को यहां आ रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सांगीपुर तथा लालगंज में कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा की। यात्रा को लेकर लालगंज क्षेत्र के धधुआ गाजन, पूरे तिलकराम, भवराम बोझी, खेंमसरी तथा अमावां व सांगीपुर में लोगों का अपने दौरे में भारी उत्साह देख प्रमोद तिवारी कार्यक्रम की सफलता को लेकर आश्वस्त दिखे। सांगीपुर के गांधी इण्टर कालेज में यात्रा के विश्राम की तैयारियों का भी विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बिंदुवार तैयारियों का आकलन किया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के जोरदार स्वागत को लेकर दिखे उत्साह की भी हांसला आफजाई की। इसके बाद राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने बाबा घुइसरनाथ धाम में मत्था टेका। राहुल गांधी की भारत जोडो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर बाबा धाम में संत महात्माओं ने भी प्रमोद तिवारी को मंगलाशीष प्रदान किया। इसके बाद वह लालगंज स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं में क्षेत्रीय विधायक एवं यात्रा की प्रदेश में सह संयोजक आराधना मिश्रा मोना की न्याय यात्रा में प्रभावी भूमिका को लेकर भी कार्यकर्ताओं को प्रमोद तिवारी से मिलकर गदगद देखा गया। कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा के बाद सांसद प्रमोद तिवारी ने इन्दिरा चौक पर भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत की बनी रूपरेखा का अवलोकन किया। उन्होंने यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय लोगों से भी स्वयं तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की ओर से उन्नींस फरवरी को रामपुर खास में भव्य स्वागत का आहवान किया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, छोटे लाल सरोज, सुधाकर पाण्डेय, डा. अमिताभ शुक्ल, केडी मिश्र, आचार्य राजेश मिश्र, दृगपाल यादव, इं. सुनील पाण्डेय, महमूद आलम, सोनू शुक्ला आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे