Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांगीपुर में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, कोहराम



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शाहबरी भीखीपुर गांव में शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शाहबरी भीखीपुर गांव के बीस वर्षीय अभय कुमार वर्मा पुत्र माताफेर वर्मा का शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में शव लटकता मिलने से कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक अभय रात में करीब आठ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में दरवाजा अंदर से बंद करके सोने चला गया। सुबह करीब नौ बजे तक वह कमरे से बाहर नही आया तो उसके पिता उसे उठाने के लिए कमरे के पास गये। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नही खुला। खिड़की से देखने पर कमरे के अंदर उसका शव लटकता देख वह चीख पड़े। चीखपुकार सुनकर घर व गांव के लोग भी इकटठा हो गये। मृतक दो भाईयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। एसओ विवेक मिश्र का कहना है कि मृतक के पिता ने इत्तेफाकिया तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह की जानकारी हो सकेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे