Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

न्याय व अधिकार से वंचित करोड़ों देशवासियों को हक दिलाने में कांग्रेस मजबूती से उठाती रहेगी आवाज:प्रमोद तिवारी



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि लोगों के अधिकार तथा जरूरतमंद को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी की अगुवाई में मजबूत आवाज उठाती रहेगी। उन्होनें कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो की यह न्याय यात्रा गरीबी के खिलाफ संघर्ष की सफल राष्ट्रीय यात्रा के रूप में इतिहास रचेगी। मंगलवार को यहां क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के कुप्रबंधन तथा जनविरोधी नीतियों के कारण गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रहे करोड़ो लोग अधिकार से वंचित हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी उन्नींस फरवरी को लालगंज में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा सुबह पहुंचेगी। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने लोगों से इंदिरा चौक पर होने वाली राहुल गांधी की जनसभा को रामपुर खास के एक और कीर्तिमान बनाने को लेकर सफल बनाने के टिप्स भी दिये। प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की सह संयोजक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करते हुए यात्रा की सफलता को लेकर जमकर हौंसला आफजाई की। वहीं विधायक पुत्र राघव मिश्र के संबोधन को सुनकर बड़ी संख्या में बैठक में मौजूद युवाओं का उत्साह भी जोश से भर उठा दिखा। इसके पहले राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सांगीपुर में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यात्रा की रूपरेखा पर विचारविमर्श किया। सांगीपुर एवं लालगंज में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत भी हुआ दिखा। बैठक को ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, डा. राजकुमार पाण्डेय, जावेद खान, आचार्य विन्देश्वरी पटेल, रामलखन जायसवाल, उदयशंकर दुबे, शत्रुध्न शुक्ला, आरपी वर्मा, अमरावती ने भी संबोधित करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर संकल्प जताया। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष केडी मिश्र तथा संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजन प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी तथा स्वागत भाषण आशीष उपाध्याय व आभार प्रदर्शन सांगीपुर ब्लाक अध्यक्ष दृगपाल यादव ने किया। इस मौके पर भागवतभूषण पं. विनय शुक्ल, छोटे लाल सरोज, सभासद पन्ने लाल पाल, हरिश्चंद्र पाण्डेय, अभिनव शुक्ल, अतुल शुक्ला, मुरलीधर तिवारी, महमूद आलम, हृदय नारायण मिश्र, दयाराम वर्मा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे