Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:युवजन सभा के कार्यकारणी प्रदेश सचिव बने अभिषेक



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज, गोंडा।करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम भितिहा निवासी डॉ अभिषेक गोस्वामी को पुनः समाजवादी पार्टी युवजन सभा की राज्य कार्यकारणी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह जानकारी अभिषेक गोस्वामी ने स्वयं दी है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हम एक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की नीतियों तथा पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्हें युवजन सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह, गणेश पाण्डेय, विजय, अंकित, शिवकांत,  रजनीकांत गिरी, महंत सुनील पुरी, लेखराज यादव, हर्षित सिंह आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे