Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:अनियंत्रित मैजिक के चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, रेफर

 


ओपी तिवारी 

करनैलगंज, गोण्डा:अनियंत्रित मैजिक की चपेट में आकर, एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वही उसका दूसरा साथी भी चोटिल हो गया है। युवक के गंभीर रूप से घायल होने के बाद, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को माज अंसारी और अफजल नदीम, जो करनैलगंज कस्बे के निवासी हैं, कैसरगंज की ओर जा रहे थे। गोण्डा-लखनऊ हाइवे के मसौलियां गांव के पास मैजिक की चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल हुए माज अंसारी को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। वही मामूली रूप से घायल हुए नदीम अफजल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज में जारी है।

वही इस बाबत कर्नलगंज प्रभारी निरीक्षक ने दूरभाष पर बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे