Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज के दिनेश बनाए गए सपा जिला उपाध्यक्ष



पं श्याम त्रिपाठी 

गोंडा:नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में रहने वाले युवा सपा नेता को सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने सपा का जिला उपाध्यक्ष बनाया। लोग उनके आवास पर जाकर बधाई दे रहे हैं। युवा सपा नेता विशाल उर्फ सूरज कोरी ने दिनेश के जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को फायदा होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, तुलसीपुर माझा गांव के युवक जो कि सपा यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष रहे हैं, को सपा के जिला उपाध्यक्ष पद पर चयन किया गया है। दिनेश के जिला उपाध्यक्ष बनने की सूचना पर सपा के लोग उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं। दिनेश ने बताया कि सपा मुखिया ने उन्हें उसके काम पर भरोसा देकर जिम्मेदारी दी है और वह इसे निर्वहन करेंगे।

युवा सपा नेता विशाल उर्फ सूरज कोरी ने कहा कि दिनेश के जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी को युवाओं के लिए बेहतर संदेश मिलेगा और चुनावों में भी इसका सीधा फायदा होगा। दिनेश ने यूथ में लगातार 10 साल तक जिलाध्यक्ष के पद पर काम किया है और पार्टी को मजबूत बनाने में मदद की है।

बधाई देने वालों में युवा सपा नेता सूरज सिंह, मनकापुर विधानसभा प्रत्याशी विजय पासवान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक सिंह जिंदर सिंह सहित तमाम सपा नेता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे