Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर पहुंचे श्री राम भक्त, भीषण ठंड भी नही कम कर सका श्रद्धा उत्साह



दिनेश कुमार 

गोंडा। गैर प्रांत व गैर जनपद से आये श्रद्धालुओ को मनकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने से रोके जाने पर राम भक्त खासे परेशान दिखे। फिर भी अयोध्या जाने की ललक के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। स्टेशन के पास भारी संख्या में श्रद्धालुओ ने प्रसाद के रूप में भोजन करके जय श्रीराम बोलते रहे।

 मनकापुर रेलवे स्टेशन पर विहार,झारखंड, बम्बई, गुजरात से हजारो की संख्या में राम भक्त मनकापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गये। पहुंचने के बाद पता चला कि यहां से अयोध्या जाने के लिए अब कोई ट्रेन नही है। इसके श्रद्धालु बाहर निकल कर प्राइवेट टैक्सी से जाने की बात करने लगे। लेकिन पता चला कि अयोध्या कोई भी वाहन नही जा रहा है। पैदल स्टेशन से कोतवाली तिराहे के पास दर्जनो दर्जनो जत्थे में लोग अयोध्या जाने की बात करने लगे। बैरियर लगा होने के कारण पुलिस प्रशासन ने उन्हे अयोध्या जाने से रोक दिया और समझाने लगे कि अयोध्या लगभग 30 किलोमीटर है पैदल रात में नही जा पायेगे। आगे जंगल भी है जगह जगह बैरियर लगाया गया है। थकहार कर श्रद्धालु इधर से उधर घूमते दिखे।

स्टेशन के बाहर मंगल भवन तिराहे पर दोपहर बाद से आये हुए श्रद्धालुओ के लिए भोजन की करायी गयी थी व्यावस्था

 स्टेशन से उतरने के बाद सैकडो सैकडो की संख्या में भूखै प्यासे यात्री जो लम्बी दूरी की यात्रा करके आये थे और अयोध्या नही जा पा रहे थे। उन्हे शास्त्री नगर के सभासद वैभव सिंह के सहयोग से छोला, चावल आदि भोजन , पानी दिया जा रहा था। पूरा चौराहा खचाखच श्रद्धालुओ से भरा हुआ था राम भक्त , तमाम गरीब लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। 

एपी इंटर कालेज व स्वामी विवेकानंद स्कूल में राम भक्तो के ठहरने की करायी गयी व्यावस्था

 सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के स्कूल एपी इंटर कालेज व स्वामी विवेका नंद आइंटर कालेज के दर्जनो कमरो में चारपाई, गद्दे, रजाई व कम्बल की व्यावस्था करायी गयी है।  जो श्रद्धालु अयोध्या नही जाने पर रहे है ऐसे गैर जनपद,गैर प्रांत के लोगो को ठंड से बचाव हेतु ठहरने की उचित व्यावस्ता स्थानीय प्रशासन व जनसहयोग से करायी गयी है। दोनो स्कूलो में लेखपाल व अन्य सरकारी कर्मचारी तथा विद्यालय परिवार के लोग व्यावस्था में लगे देखे गये। राम भक्तो को समझा बुझा कर रात्रि विश्राम  करने की सलाह देते रहे। पूरा मनकापुर कस्बा रेलवै स्टेशन से बाजार आदि जगहो पर जयकारे के साथ घूमते देखे जा रहे हैं।

 एसडीएम व तहसीलदार ने लिया जायजा

एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना व तहसीलदार अखिलेश कुमार सिंह अपने साथ राजस्व टीम लेकर राम भक्तो की व्यावस्था का जायजा लेते रहे।वही स्कूलो में राजस्व निरीक्षक व लेखपालो को अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। खबर लिखे जाने तक राम भक्त जय श्री राम के नारे के साथ कस्बा में इधर से उधर टहल रहे हैं।

 सभासद बैभव सिंह बोले

सभासद बैभव सिंह ने बताया कि राम भक्तो को भोजन के बाद रात्रि विश्राम करने की सलाह दी जा रही है। जो राम भक्त रात रूकेगे उनको सुबह चाय,नास्ता के बाद भोजन की व्यावस्था कराया जायेगा। इस व्यावस्था में मेरे साथ मुकेश चौबे,आरके नारद आदि क ई लोग का सहयोग भोजन, प्रसाद वितरण में मिल रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे