Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

व्यापार मंडल सगरा सुंदरपुर में हुआ कार्यकारिणी का विस्तार



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़: सगरा सुंदरपुर  राधा कृष्ण  पैलेस मैरिज हाल में  गुरुवार को बैठक हुई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के दिशा निर्देश में  व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी के तत्वाध्यान मेंअध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अपनी कार्यकारिणी समिति का विस्तार करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वहन करें। यदि कहीं कोई दिक्कत हो तो उनसे संपर्क कर सकते हैं पूर्व अध्यक्ष सुरेश मिश्रा मदन पत्रकार ने कहा की व्यापार मंडल सगरा सुंदरपुर ने छोटे व्यापारियों के लिए सारथी बनकर उन्हें अभिव्यक्ति की आजादी तक पहुंचायेगा। व्यापार मंडल व्यापारियों में एकजुटता कायम करके समस्याओं को मिलजुल कर हल कराने के लिए प्रयास करने के लिए किया गया। इसी उददेश्य के साथ हर छोटे और बड़े व्यापारी की समस्या के हल के लिए उसकी आवाज को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाया और जहां जरूरत पड़ेगी वहां मिलकर संघर्ष भी करेगा। व्यापार मंडल सगरा सुंदरपुर के मीडिया प्रभारी समाज सेवी संजय शुक्ला ने बताया कि छोटे से छोटे व्यापारी की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारी वर्ग का अहम रोल है। व्यापार मंडल द्वारा समय-समय पर बैठक करके व्यापारियों की समस्याएं सुनी जातीं हैं। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों के साथ भेंटवार्ता की जाती है जिसमें हर व्यापारी को अपनी बात कहने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि इस मंच का व्यापारियों को खूब फायदा हो रहा है क्योंकि हर छोटे व्यापारी के लिए यह संभव नहीं होता कि वह बड़े अधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों तक अपनी पहुंच बनाए व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार जायसवाल ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी शपथ लेने वालों में संतोष जायसवाल, प्रवीण कुमार शुक्ला, राज किशोर शुक्ला, कप्तान शुक्ला,आयुष शुक्ला, अंशुमान सिंह,मथुरा प्रसाद जायसवाल, गोविंद मोदनवाल, राजकुमार सिंह, संजय पांडे, राममूर्ति जायसवाल, प्रहलाद मोदनवाल, डॉ सूफल विश्वास, संगम लाल विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा,ने शपथ ग्रहण किया। बतौर कार्यक्रम का संचालन गोंडा के शिक्षक  आशुतोष गिरी दीपक ने किया। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल महामंत्री प्रदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष याहिया खान, बिक्कु खान, मनोज शुक्ला, रवि जायसवाल संरक्षक राजकुमार सोनी,कृपा शंकर जायसवाल, अशोक जयसवाल, अंकित शुक्ला, धर्मराज तिवारी,संगठन मंत्री, अरुण तिवारी, अजय अग्रहरि कौशलेंद्र जायसवाल, भूपेंद्रमढ़ी पटेल, सुरेंद्र विश्वकर्मा,संजय मोदनवाल,अनूप जायसवाल, एडवोकेट रमेश पांडे,पत्रकार राजीव मिश्रा अनूप त्रिपाठी कुलदीप शुक्ला, अरविंद दुबे, राजीव त्रिपाठी, अजय यादव, व बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग  शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे