Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 22 जनवरी को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, बलरामपुर में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी, उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक व अध्यापिकाओं द्वारा मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यापर्ण करके द्धीप प्रज्जवलित किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि भारत वर्ष के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद मंगलकारी है। इस दिन अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी। प्राण-प्रतिष्ठा हेतु एक सप्ताह पूर्व से अनुष्ठान किये जा रहे है। इसी क्रम में 17 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा से पांच दिन पूर्व भगवान श्रीराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। राम भक्त 17 जनवरी से भगवान श्रीराम के दर्शन कर पाएंगे। इसके लिए तीर्थ यात्रा का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान भगवान श्री राम की आंखो पर पट्टी बंधी रहेगी। वहीं प्राण-प्रतिष्ठा समाप्त होने के पश्चात् ही आंखो से पट्टी खोली जायेगी। शास्त्रों में निहित है कि प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समय शक्ति स्वरूपा प्रकाश पुंज प्रतिमा में प्रवेश करती है। ये तेजोमय शक्ति नेत्र खोलने के साथ ही निकलती है। इसमें असीम शक्ति होती हैं। प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात् जब प्रभु (देवी-देवता) अपनी आंखे खोलते है तो तेजोमय प्रकाश बाहर आती है। इस समय प्रभु का दर्पण दिखाया जाता है।


प्राण-प्रतिष्ठित प्रतिमा से निकली तेजोमय शक्ति दर्पण से टकराती है। इस असीम शक्ति से ही कांच टूटता है। इस तेजोमय शक्ति का आवरण करना अति दुर्लभ है। प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात् सबसे पहले ईश्वर के चरण का दर्शन किया जाता है। इस समय भगवान का स्मरण करना चाहिए। साथ ही मंत्र उच्चारण करना चाहिए। इसके पश्चात् प्रभु की छवि (प्रतिमा) का दर्शन करना चाहिए। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय में विद्यालय के छात्राओं एव अध्यापिकाओं के द्वारा एक सुंदर रंगोली बना करके माताओं सहित श्री राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान जी का स्वागत विद्यालय के प्रांगण में किया गया । विद्यालय मे सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आदर्श श्रीवास्तव (श्रीराम), आदित्य श्रीवास्तव (लक्ष्मण), अनुष्का दूबे (सीता), शिवांस कुमार (हनुमान), सौम्या शुक्ला (कौशिल्या), महिका श्रीवास्तव (कैकेयी) तथा मोहनी तिवारी ने (सुमित्रा) तथा अनन्या वर्मा, अदिती भागर्व, हिमांशी मिश्रा, कशिश श्रीवास्तव आदि ने दरबारी का बहुत ही सुन्दर व मनमोहक अभिनय करते हुए विद्यालय के ऑडिटोरियम में अयोध्या जैसी राममय वातावरण प्रस्तुत किया । विद्यालय में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉo एम.पी. तिवारी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की आरती उतारी गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी सहित उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी तथा अध्यापकगण में आशुतोष मिश्रा, अशोक कुमार शुक्ला, ए0के0 तिवारी, टी0एन0 शुक्ल, पूनम चौहान, राजमणि, लता श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, दिव्या पाण्डेय, अपर्णा पटवा, कृष्णा गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव एवं मनोज शुक्ला उपस्थित होकर श्रीराम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे