Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खमरिया थानाध्यक्ष को इंस्पेक्टर बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता,पुलिस अधीक्षक ने कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर दी शुभकामनाएं



कमलेश

खमरिया खीरी:उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस)सेवा नियमावली -2015 यथा संसोधन में किये गए प्रावधानों के अनुसार उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर अनुपयुक्तों को अस्वीकार करते हुए ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाए जाने एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप गुरुवार को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए खमरिया थाने में थानाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे उपनिरीक्षक अजय कुमार राय की जानकारी खमरिया क्षेत्र वासियों को जैसे ही हुई तो लोग खुशी व्यक्त कर उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया जो लगातार जारी है। वही शुक्रवार को एसपी ने कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर दी उन्हें शुभकामनाएं दी है।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद गुरुवार को उपनिरीक्षकों के पदोन्नति की जारी हुई सूची में जनपद के थाना खमरिया में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात उपनिरीक्षक अजय कुमार राय का नाम सूची में देख खमरिया क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई। लोगों ने उनको फ़ोन कर व मिलकर उपनिरीक्षक से निरीक्षक बनने की बधाई देना शुरू कर दिया जो निरंतर जारी है। वही उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने पर शुक्रवार को खमरिया थानाध्यक्ष अजय कुमार राय को जिला मुख्यालय पर एसपी गणेश प्रसाद साहा के द्वारा उनके कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उन्हें शुभकामनायें दी गयीं तथा उत्साहवर्धन भी किया गया।बताते चले कि उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने अजय कुमार राय कुछ माह पहले ही थाना खमरिया में थानाध्यक्ष के पद पर तैनाती पाकर क्षेत्र में सेवा कर रहे है,जहां आमजन का उन्हें भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे