Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, 42 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर



गोंडा, बस्ती, सुल्तानपुर, बाराबंकी सहित कई जिले के अधिकारियों का हुआ तबादला

डेस्क:अपर पुलिस महानिदेशक ने उत्तर प्रदेश के 42 पुलिस अधिकारियों का प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में स्थानांतरण करते हुए आदेश जारी किया है। पुलिस अपर महानिदेशक कार्यालय उत्तर प्रदेश शासन से जारी किए गए सूची में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग स्थानो का दायित्व सौंपा गया है।

किस अधिकारी का कहां हुआ स्थानातरण

मथुरा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई, डॉ प्रवीण रंजन सिंह को अपर पुलिस बिजनौर से अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण सीतापुर, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली राम मोहन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं, शाहजहांपुर के ग्रामीण अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई को अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर, अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा जनपद मथुरा आनंद कुमार को अपर पुलिस उपयुक्त जनपद गाजियाबाद, रामपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह को कन्नौज जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, बस्ती जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी को देवरिया जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, संत कबीर नगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को शामली जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, गोंडा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को बरेली जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, देवरिया जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर को बरेली जनपद के पीएससी आठवीं वाहिनी का उपसेना नायक, गोरखपुर जनपद उत्तरी के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी को शाहजहांपुर जनपद के ग्रामीण क्षेत्र अपर पुलिस अधीक्षक, कन्नौज जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार को मथुरा जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अंबेडकर नगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय को प्रतापगढ़ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, सीतापुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नागेंद्र सिंह को मुजफ्फरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बागपत जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा को गौतमबुद्ध नगर जनपद के अपर पुलिस उपायुक्त, मेरठ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर, शामली जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, मुजफ्फरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव को रामपुर जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा को बुलंदशहर जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस उपायुक्त आगरा शिवराम यादव को प्रयागराज जनपद का अपर पुलिस उपायुक्त, गौतम बुद्ध नगर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विशाल पांडे को अंबेडकर नगर जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त चिरंजीव नाथ सिन्हा को बाराबंकी जनपद उत्तरी का अपर पुलिस अधीक्षक, लखनऊ के अपर पुलिस उपायुक्त अखिलेश सिंह को उन्नाव जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज जनपद के पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी, गोंडा जनपद के पीएससी उप सेनानायक 30वीं वाहिनी संजय कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बागपत, वाराणसी जनपद के यूपीपीसीएल अपर पुलिस अधीक्षक राजबेंद्र कुमार मिश्रा को मेरठ जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, लखनऊ के प्रशिक्षण मुख्यालय अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा, बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंगबली को मथुरा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, कानपुर नगर के अपर पुलिस उपयुक्त राहुल मिठास को मैनपुरी जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, गाजियाबाद जनपद के अपर पुलिस उपायुक्त रामानंद प्रसाद कुशवाहा को बहराइच जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बाराबंकी जनपद के पस 10वीं वाहिनी उपसेना नायक शंकर प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर नगर, बरेली जनपद के स्टाफ ऑफिसर एडीजी बरेली जोन जितेंद्र कुमार को गोरखपुर जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, आगरा जनपद के अपर उपायुक्त अरुण चंद को सुल्तानपुर जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, स्थानांतरणाधीन अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह को एटा जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक, इटावा जनपद के पस उपसेना नायक 28वीं वाहिनी अनुराग सिंह को गोरखपुर जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, हरदोई जनपद के पश्चिमी अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को प्रतापगढ़ जनपद का पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक, उन्नाव जनपद के पीटीएस अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, लखनऊ के पीएसी मुख्यालय अपर पुलिस अधीक्षक भीम कुमार गौतम को यूपी 112 लखनऊ अपर पुलिस अधीक्षक, कौशांबी जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर को वाराणसी जनपद का अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल, बदायूं जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय प्रताप को बरेली जनपद के 25वीं वाहिनी पीएससी उपसेना नायक और सुल्तानपुर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पीटीएस अजय कुमार सिंह को लखनऊ मुख्यालय के सीबी सीआईडी अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे