Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज में आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। हर कोई भगवान श्रीराम जैसा पुत्र, भाई, पति व मित्र चाहता है, मगर उनके संस्कार को अपनाना कोई नही चाहता। पहले उनके संस्कार व चरित्र को धारण करो हर घर में श्रीराम मिलेंगे। यह उदगार नगर के बालकृष्ण ग्राउंड करनैलगंज में श्रीराम कथा महोत्सव में कथा प्रवक्ता शिवम जी शुक्ल महराज ने प्रवचन के दौरान व्यक्त किया। कथा सुनने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। करनैलगंज नगर के भैरवनाथ मंदिर के सामने बालकृष्ण ग्राउंड में श्रीराम भक्तों का समूह उमड़ रहा है। श्रीराम कथा महोत्सव में कथा सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। कथा प्रवक्ता ने कहा की रामचरितमानस हर घर में संस्कार देती है। रामचरितमानस एक पुस्तक नही बल्कि ग्रन्थ है जो संसार के सभी प्रकार के प्राणियों को संस्कारित करने का कार्य कर रही है। धन को कमाने के लिए बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेते हैं मगर इस जीवन को सुख और आनंदमय जीवन संस्कारित जीवन बनाने का काम श्री राम कथा करती है। प्रभु श्रीराम ने जो मर्यादा स्थापित की जो संस्कार मनुष्य जाति को सिखाएं उसी संस्कार का प्रभाव है कि आज हर पिता श्री राम जैसा पुत्र चाहता है। हर मां श्रीराम जैसा बेटा चाहती है और हर पत्नी श्री राम जैसा पति चाहती है। श्रीराम कथा हर घर में श्रीराम को प्रकट करती है और छोटे-छोटे बच्चों को राम जैसे संस्कार अपने हृदय में भरने के लिए प्रेरित करती है। इसीलिए आज समाज में रामकथा अत्यंत ही आवश्यक है राम हमारे आदर्श हैं और हमेशा रहेंगे। श्रीराम कथा में भगवान श्री राम की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहां के प्रभु श्री राम ने अपनी मां को अपने परमब्रह्म स्वरूप के दर्शन कराए, कथा में गाए गए भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए श्रद्धालुओं का कहना है कि यह करनैलगंज का एक बड़ा आयोजन है।



 इस रामकथा में दूर दराज के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अनोखेलाल मोदनवाल, सोनू पुरवार, अशोक सिंघानिया, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, आशीष शुक्ला, उमेश चन्द्र मिश्रा, प्रमोद सिंघानिया, रवि गोयल, समीर गुप्ता, प्रकाश जयसवाल, महेश गुप्ता, मुकेश सोनी, संतोष जायसवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे