Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:मनाई गई समारोह पूर्वक डॉ• राजेन्द्र प्रसाद की जयंती, अधिवक्ता दिवस पर हुआ आयोजन



अभय शुक्ला 

लालगंज,प्रतापगढ़: देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर तहसील परिसर में अधिवक्ता दिवस का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। भारत रत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद स्मृति कार्यक्रम का शुभारम्भ ऑल इण्डिया रूरल बार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने डॉ0 राजेन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जयंती पर तहसील परिसर में भारी संख्या में एकत्रित  वकीलों ने भारत माता के जयघोष के साथ डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद अमर रहे का जयघोष किया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने कहा कि डॉ0 राजेन्द्र  प्रसाद  ने भारत को सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र में न्यायिक तथा प्रशासनिक एवं राजनीतिक मूल्यों  का उच्च मापदंड स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ  अधिवक्ता गाया प्रसाद मिश्रा, पूर्व महामंत्री शेष तिवारी, गीता सिंह समेत दर्जन  भर अधिवक्ताओं को डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद स्मृति अधिवक्ता सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व उपाध्यक्ष विपिन शुक्ल ने किया। पूर्व उपाध्यक्ष विनय शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत  किया। इस मौके पर राकेश तिवारी गुडडू, संतोष सिंह, कुलदीप तिवारी, अरूण द्विवेदी, विजय यादव आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे