Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुलदीप बने संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष, जतायी गयी खुशी



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। सांगीपुर क्षेत्र के श्रीधर्म प्राण कोठीवाल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीकांतगंज के प्रधानाचार्य कुलदीप मिश्र को माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति का कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शिक्षकों ने हर्ष जताया है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष डा. शुभनंदन मिश्र व प्रदेश महामंत्री गिरिजेश मिश्र द्वारा कुलदीप के मनोनयन की घोषणा पर गुरूवार को संस्कृत शिक्षकों में खुशी छा गयी। बैठक के जरिए डा. ओमप्रकाश पाण्डेय, राकेश शुक्ल, वीरेन्द्र पाण्डेय, कमलापति त्रिपाठी, देवेन्द्र तिवारी, भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, चंद्रमौलि पाण्डेय, डा. विनय, कृष्ण कुमार, सच्चिदानंद मिश्र, राहुल पाण्डेय आदि ने प्रसन्नता जताते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुलदीप मिश्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष कुलदीप ने साथी शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि वह संघ की मजबूती के साथ शिक्षक कल्याण में संघर्ष को धार देगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे