Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य पीसीसी जमुना प्रसाद पाण्डेय नहीं रहे



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़। बराछा ग्रामसभा निवासी  जमुना प्रसाद पाण्डेय का ईलाज के दौरान पीजीआई में निधन हो गया। बृजेन्द्र मणि इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर रहे,दो वर्ष पूर्व रिटायर मेंट हुआ l आजीवन कांग्रेस के सदस्य रहे,जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े, उनका क्षेत्र में बहुत सम्मान रहा। लगभग 10 दिनों से सहारा हास्पिटल  में एडमिट रहे,दो दिन पूर्व पीजीआई में एडमिट हुए और कल रात को उनका निधन हो गया l उनके निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी lउनके आकस्मिक निधन पर राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता एवं सांसद  प्रमोद तिवारी जी एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता एवं रामपुर खास की विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी ने उनके पुत्र से फोन पर बात करके शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए और कहे कि जमुना पांडेय मेरे पारिवारिक सदस्य थे उनका जाना मेरे और प्रतापगढ कांग्रेस परिवार के लिए दुखद एवम पीड़ा दायक है, मैं आपके और आपके परिवार के साथ हूं जहां भी मेरी जरूरत होगी मैं साथ रहूंगा l वहीं दूसरी तरफ जमुना प्रसाद पाण्डेय के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पदाधिकारीगण दुखी एवम शोक में है।आज उनके पैतृक गांव बराछा पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का तिरंगा झण्डा ओढ़ाकर नम आंखों से विदाई की गई lउनकी अन्तिम यात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुंद तिवारी जी,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष इरफान अली,पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंग प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.वी के सिंह, उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी, पी.सी.सी सदस्य डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला, कांग्रेस कोषाध्यक्ष एवम कार्यालय प्रभारी वेदान्त तिवारी, जूनियर बार के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, संजय इश्तियाक, सलीम उल्ला, जावेद अहमद,बेलाल अहमद, विश्वास सिंह, आकाश मिश्रा, श्याम शंकर तिवारी,सुधीर तिवारी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l कांग्रेस परिवार ईश्वर से पुण्यात्मा की सद्गति एवं परिजनों को सहनशक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना करता है। साथ ही मृतआत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे