Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दरोगा के पिस्तौल से चली गोली, महिला के कनपटी में लगी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना


                                      वायरल वीडियो 



डेस्क:दरोगा के लापरवाही से चेकिंग के दौरान सरकारी पिस्तौल से गोली चल गई जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद परिवरीजन और पुलिस महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही मौके से दरोगा फरार हो गया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।

मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के ऊपरकोट कोतवाली से जुड़ा हुआ है। महिला धार्मिक यात्रा उमरा के लिए पासपोर्ट का वेरिफिकेशन कराने के लिए कोतवाली पहुंची थी जहां महिला को गोली लग गई।

बताया जाता है कि शुक्रवार को ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार थाने में अपनी पिस्तौल लोड कर रहे थे, तभी अचानक उनके हाथ से ट्रिगर दब गया। ट्रिगर दबते ही पिस्तौल से निकली गोली सीधे महिला के कनपटी से जा लगी। दुर्घटना होते ही आरोपी दरोगा मौके से भाग निकला। वही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और फरियादी महिला के परिजन महिला को लेकर आनन-फानन में जे एन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कोतवाली पहुंचकर आक्रोशित महिला के परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया।इस दौरान घटना से महिला के परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला है।

सीसीटीवी फुटेज में क्या है?

सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार के दोपहर पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची, महिला के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद है। इसी दौरान भुजपुरा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार भी दिखाई पड़ते हैं। वह पुलिस कार्यालय में अपना काम कर रहे होते हैं। इसी दौरान दरोगा उठकर खड़े होते हैं और एक सिपाही उनको सरकारी पिस्टल लाकर देता है। तभी वह पिस्टल को चेक करने की कोशिश करते हैं, इस दौरान दरोगा इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि उनके पिस्तौल का मुंह सीधे महिला के तरफ है। इसी दौरान अचानक उनके हाथ से ट्रिगर दब जाता है और गोली निकालकर सीधे महिला के कनपटी से जा टकराती है। जिस महिला मौके पर ही गिर जाती है। महिला के बगल में खड़ा युवक लपक कर महिला को उठाने के लिए बढ़ता है, घटना से आवक रहते हुए दरोगा भी महिला के तरफ बढ़ते हैं। फिलहाल घटना के सीसीटीवी का फुटेज सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे