Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारत नेपाल सीमा पर पकड़ी गई चीनी महिला, जानिए क्या है पूरा मामला



फराज अंसारी 

बहराइच: भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी के जवान भारत से नेपाल जाने और आने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे थे।तभी एक बौधिस्ट की तरह दिखने वाली एक महिला जो कि लाल और पीले रंग का कपड़ा पहने हुए साथ में एक नीले रंग के झोले के साथ भारत से नेपाल की तरफ जा रही थी। जिससे रोककर पासपोर्ट पहचान पत्र की मांग की गई। उसने अपने झोले से निकलकर चीन राष्ट्र का पासपोर्ट दिखाया। उसका वीजा नेपाल राष्ट्र का बना है।एसएसबी की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।भारत नेपाल सीमा पर पकड़ी गई महिला चीन के सेम डांग प्रदेश की रहने वाली हैं। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष तथा पासपोर्ट पर उसका नाम ली जिन मेयी पुत्री ली यू हाई दर्ज है। काफी पूछताछ के बाद भी उसकी भाषा समझ से परे है। महिला यहां की भाषा भी नहीं समझ पाती है। जवानों ने अपने कमांडेंट को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे एसएसबी के सहायक कमांडेंट बासुकीनाथ पांडे ने महिला से अंग्रेजी और हिंदी में पूँछताछ किया। तो महिला की बोली जाने वाली भाषा को नही समझा जा सका। कमांडेंट ने इसकी सूचना विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को दिया। महिला जवान ने उसके झोले की तलाशी लिया। मौके पर पहुंचे सुरक्षा से जुड़े विभाग के अधिकारियों ने महिला से पूछताछ किया। जिसमें यह पता चला कि वह चीन की रहने वाली है। उसके पास भारत का वीजा प्राप्त नहीं हुआ। एजेंसियां अब इस बात की जानकारी करने में जुटी हैं। महिला ने भारत में कब और कहां से प्रवेश किया। फिलहाल अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जांच एजेंशियों ने इसकी सूचना अपने-अपने विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दिया है। पकड़ी गई महिला के खिलाफ एसएसबी की तहरीर पर पुलिस ने बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने की धारा 14 ए विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

भारत नेपाल सीमा पर पकड़ी गई महिला के पास से बरामद बरामद हुई यह वस्तुएं

भारत नेपाल सीमा पर पकड़ी गई महिला के पास से एक मसाज मशीन, चार्जर, पर्स, कुछ ऊनी कपड़े, एक चीन की भाषा में लिखी धार्मिक पुस्तक, फुल जैकेट, ऊनी टोपी, नारंगी रंग का लेडीज सैण्डो जम्फर, सिग्नेचर पान मसाला लिखा हुआ झोला पासपोर्ट नागरिकता प्रमाण पत्र की छाया प्रति लेकर सभी सामान को उसके झोले में रखकर सील कर दिया गया।

हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा नहीं समझ पा रही महिला

बिना वीजा भारत में प्रवेश करने वाली चीन की महिला से जानकारी लेने के लिए तमाम प्रयास किए गए। लेकिन दोनों भाषाओं को ना समझ पाने के कारण उससे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बॉर्डर के अधिकारियों ने चीनी भाषा की समझ रखने वाले लोगों को बुलाया है। वेशभूषा से महिला बौद्ध परिवेश की लग रही है।

प्रभारी निरीक्षक बोले

प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा ने बताया कि एसएसबी के तहरीर पर बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने की धारा 14ए विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे