Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अवध केसरी सेना के नील ठाकुर को लगी गोली, गंभीर दशा में लखनऊ रिफर


                            अपर पुलिस अधीक्षक 



देर रात सोनी गुमटी के पास कार से जा रहे अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ अनिल ठाकुर घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके गंभीर दशा में लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद अंतर्गत देहात कोतवाली क्षेत्र के बिसुनपुर बेरिया गांव निवासी अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर घायल अवस्था में नगर कोतवाली क्षेत्र के पास अपने कार के बगल पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नील ठाकुर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल अवस्था में पीड़ित ने बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने मारपीट के उपरांत गोली मार दी है। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करके चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रवाना कर दिया है। नील ठाकुर चेहरे और कमर के ऊपर साइड में एक एंट्री वूंड है, बताया जाता है कि घायल अवस्था में ही नील ठाकुर ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ मारपीट की गई है। आरोप यह भी है कि विपक्षियों ने मारपीट के उपरांत गोली मार दी है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक उपचार के उपरांत नील ठाकुर को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। फिर हाल पूरे मामले में नगर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते रात 11:00 बजे नगर कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली कि क्षेत्र के सोनी गुमटी के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल ने बताया कि उसका नाम अमरपाल सिंह उर्फ़ अनिल ठाकुर है। पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है इसके बाद उसे गोली मार दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के रिपोर्ट में अभी गोली लगने की पुष्टि नहीं हो पाई है। सिटी स्कैन वह अन्य बेहतर इलाज के लिए लखनऊ चंदन अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिला है तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी





  

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे