Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दीप महोत्सव में नौनिहालों तथा मेधावियों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां



चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल में दीपावली पर प्रतिभाओं का दिखा हुनर

अभय शुक्ला 

लालगंज,प्रतापगढ़: नगर स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल में शुक्रवार को दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा ब्लाक प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज ने मॉ सस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन उत्सव का खासा आकर्षण लिये हुए देखा गया। छात्रा प्रियंका,काजल, अंशिका ओझा,  के द्वारा गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य व नौनिहालों द्वारा सामूहिक भाव नृत्य देख अभिभावक मंत्र मुग्ध हो उठे दिखे। विद्यालय की छात्र गुजन, नयन, हर्ष जायसवाल, सत्याशु, रौनक, श्रेयांश, अभिनव, मुकुद, वैष्णवी पाण्डेय, वैशाली तिवारी अनुराग पटेल, देवांशी मिश्रा,  के द्वारा डांडिया नृत्य पर जमकर तालियॉ गूंजी। वही छात्राओं के फूलों की होली, रामलीला मंचन श्रीगनेशा कार्यक्रम को भी अभिभावक व अतिथि एक टक निहारते दिखे। छात्राओं के मॉ काली की आराधना के भाव मंचन ने भी लोगों का मन मोह लिया। छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र ने शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र व संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने संतोष द्विवेदी तथा इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज व ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन उप प्रधानाचार्य राकेश वर्मा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संयोजन शिक्षिका सरिता पाण्डेय ने किया। समारोह में विशिष्ट प्रतिभा के लिए मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजू सिंह, प्रीतेन्द्र ओझा, वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर तिवारी , भरत ओझा,जनक शुक्ल, अनूप, राजेन्द्र, संजीव, विमल, शिवम, प्रतिभा, दिव्या, संगीता, साक्षी, रेनू आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे