Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुष्प वर्षा के साथ श्रीमद्भागवत कथा निकाली गई भव्य कलश यात्रा



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़।  लक्ष्मणपुर ब्लॉक के हन्डौर पूरे वैद्यन में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व भक्तों द्वारा  सिर पर कलश रखकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भक्त डीजे में बज रहे भक्ति गीतों के धुन पर नाचते-गाते ग्राम वासी पूरे वैद्यन से सिर पर कलश रखकर हन्डौर चौराहे पर स्थित हनुमान मन्दिर सहित गाँव  के विभिन्न देवालय तक गए जहाँ पर पूजन-अर्चन करने के पश्चात यात्रा पुन: कथा स्थल पर पहुँची। व्यासपीठ के पूजन के साथ प्रथम दिन की कथा के शुभारंभ मे आचार्य पं. संगमलाल पाण्डेय जी महाराज ने नारद संवाद का जिक्र करते हुए श्रीमद्भागवत कथा को मानव मन का मंथन करते हुए आनंद की अनुभूति और मोक्ष की प्राप्ति कराने वाला बताया। कथा के पूर्व मुख्य यजमान भोलेनाथ तिवारी व शोभा तिवारी ने कथा व्यास कुलगुरु संगमलाल पाण्डेय जी महाराज का  माल्यापर्ण कर स्वागत एंव सम्मान किया। इस मौके पर कुलदीप तिवारी, पंकज तिवारी , प्रवीण तिवारी, राम मनोहर  तिवारी, विकास त्रिपाठी, दीपक, सूरज ,कमल, पवन देव, राधेश्याम दुबे, अनूप त्रिपाठी ,राजेश मिश्रा, रज्जन, योगेश शुक्ल, हरिशंकर  तिवारी, राजेश  तिवारी, अरविंद  त्रिपाठी, संतोष  तिवारी सहित महिलाएँ शामिल  रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे