Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खरगूपुर में धूमधाम से निकाली गई श्री खाटू श्याम बाबा की शोभा व निशान यात्रा



रमेश कुमार मिश्रा 

 खरगूपुर गोंडा।श्री खाटू श्याम बाबा की शोभा व निशान यात्रा धूमधाम से निकाला गया।जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।नगर में आज रात को होने वाले श्री श्याम भजन झांकी एवं जागरण कार्यक्रम के पूर्व श्री श्याम खाटू शोभा यात्रा एवं निशान यात्रा निकाला गया।जिसमें रंग बिरंगी ध्वजाओं के साथ बड़ी संख्या में महिला बच्चे एवं अन्य लोगों ने भाग लिया। उक्त यात्रा से पूरा कस्बा श्याम मय रहा।यात्रा में शामिल लोगों द्वारा श्री खाटू श्याम का जयकार किया जाता रहा।नगर पंचायत के बस स्टेशन से शुरू हुआ निशांन शोभा यात्रा चौक बाजार,गांधी चौराहा,पुरानी बाजार होते हुए हनुमानगढ़ी चौराहा तक निकाला गया। जिसका जगह-जगह कस्बा वासियों ने स्वागत किया। निशान यात्रा में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर,महामंत्री आशीष त्रिपाठी,नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी,बिक्की निगम, राजेश सोनी,सूरज देवराज, स्वामीनाथ सोनी,संतोष श्रीवास्तव,संतोष निगम सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे