Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न नगर इकाइयों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। सरोजनी इंटर कालेज में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी विद्यासागर मिश्रा,सुधांशु रंजन, डा राजेश भट्ट, डा स्कंद तिवारी ने मां सरस्वती,स्वामी विवेकानंद एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी विद्यासागर मिश्रा ने कहा की आज पूरा देश श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती मना रहा है। आज हम सभी देश के महान सपूत, महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर रहे है। 15 नवंबर की ये तारीख, भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का दिन है।पूर्व विभाग प्रमुख डा स्कंद नारायण तिवारी ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा केवल हमारी राजनीतिक आज़ादी के महानायक नहीं थे। वो हमारी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे। आज आजादी के ‘पंच प्राणों’ की ऊर्जा के साथ देश भगवान बिरसा मुंडा समेत करोड़ों जनजातीय वीरों के सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।जनजातीय गौरव दिवस के जरिए देश की जनजातीय विरासत पर गर्व, और आदिवासी समाज के विकास का संकल्प इसी ऊर्जा का हिस्सा है।भारत के जनजातीय समाज ने अंग्रेजों को, विदेशी शासकों को दिखा दिया था कि उनका सामर्थ्य क्या है। हमें गर्व है संथाल में तिलका मांझी के नेतृत्व में लड़े गए ‘दामिन संग्राम’ पर। हमें गर्व है बुधू भगत के नेतृत्व में चले ‘लरका आंदोलन’ पर। हमें गर्व है’सिधु कान्हू क्रांति’ पर। हमें गर्व है ‘ताना भगत आंदोलन’ पर। हमें गर्व है बेगड़ा भील आंदोलन पर, हमें गर्व है नायकड़ा आंदोलन पर, संत जोरिया परमेश्वर और रूप सिंह नायक पर। हमें गर्व है अल्लूरी सीता राम राजू के नेतृत्व में चले रम्पा आंदोलन पर I ऐसे कितने ही आंदोलनों से भारत की ये धरती और पवित्र हुई, ऐसे कितने ही आदिवासी शूरवीरों के बलिदानों ने मां भारती की रक्षा की।प्रांत सहमंत्री सुधांशु रंजन मिश्रा ने कहा की आदिवासी समाज में शौर्य भी है, प्रकृति के साथ सहजीवन और समावेश भी है। इस भव्य विरासत से सीखकर भारत को अपने भविष्य को आकार देना है। मुझे विश्वास है, जनजातीय गौरव दिवस इस दिशा में हमारे लिए एक अवसर बनेगा, एक माध्यम बनेगा। इस मौके पर प्रांत राज्य विश्विद्यालय कार्य संयोजक रमेश पटेल, विभाग संगठन मंत्री अमित देव,प्रांत कार्यसमिति सदस्य अमरमणि मिश्रा, नगर मंत्री शिवांग श्रीवास्तव, आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे