Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत, घायल अवस्था में महिला ने वीडियो बयान देकर लगाया गंभीर आरोप, आरोपों को सुनकर रह जायेंगे दंग


                              महिला का वायरल आरोप


 गोंडा:एक अधजली महिला के बयान का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला अपने पति समेत ससुराल वालों पर मारने पीटने के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला देने का आरोप लगाया है। महिला की इलाज के दौरान लखनऊ में आज मौत हो गई। वही पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के गांव पंडित पुरवा के रहने वाले पप्पू पाठक की शादी अयोध्या जिले के दौलतपुर गांव के रहने वाले श्री मणि मिश्रा के बेटी संतोष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही गृह क्लेश को लेकर आए दिन बवाल हुआ करता था। बीते 26 नवंबर को महिला संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिला अपने पति देवर व अन्य लोगों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जल देने का आरोप लगा रही है। यह वीडियो उसके भाई ने बनाया है। वीडियो में वह पति समेत कई लोगों का नाम लेकर कह रही है कि इन लोगों ने हमें मारने पीटने के बाद जला दिया है। वह वीडियो में यह भी कह रही है कि यह पूरा घटनाक्रम मेरी बेटी जानती है। इशारों में वह ससुर के साथ किसी का अवैध संबंध होने की बात भी कह रही है। मृतका के भाई रवीश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुरकौली के मजरे पंडित पुरवा के रहने वाले पप्पू पाठक के साथ पीड़ित की बड़ी बहन संतोष मिश्रा का विवाह हुआ था। उसे 26 नवंबर को फोन से सूचना मिली कि आपकी बहन को आपके जीजा एवं उनके परिवार के सदस्य मिलकर पेट्रोल डालकर जला दिया हैं। आरोप है कि जब अपने बहन के घर पहुंचा तब पता चला कि वह लोग घर से लेकर कहीं जा चुके हैं। बाद में जानकारी हुई की अस्पताल लेकर गए हुए हैं। जहां पर इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
घायल अवस्था में महिला ने अपने बयान में क्या कहा जानिए सब कुछ झुलसी हुई महिला ने घायल अवस्था में बताया कि पूरे परिवार मिलकर 7-8 साल जब से शादी। तब से उसके साथ अत्याचार कर रहे हैं। जिसे वह बर्दाश्त करती रही। महिला का आरोप है कि घरेलू समस्या को लेकर उसने बोल दिया था। जिसके कारण उसके पति ने उसे मारपीट कर जला दिया है। इसीलिए वह साथ भी नहीं आये है। महिला वीडियो में आगे कह रही है कि उसके ससुर रामनरेश,बबलू, बबलू की पत्नी सब पीटे है। महिला का आरोप है कि उसे भूत प्रेत लगने का आरोप लगाते हुए लगातार पिटाई किया जा रहा था। उसे इसलिए जला दिया गया है। कि जिससे कुछ कह ना पाए। महिला अपने बयान में यह भी कह रही है, कि उसके बेटी को सारी बातें पता है। वह सब जानती है। महिला का आरोप है कि पहले उसके पति ने उसको जला दिया। उसके बाद में पिटाई करने लगा। जिससे वह बेहोश हो गई। उसे यह भी नहीं पता चला कि उसे कौन-कौन पीट रहा है।
थानाध्यक्ष बोले
थानाध्यक्ष नवाबगंज मनोज कुमार राय ने बताया कि महिला की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है। वहीं पर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही हुई है। महिला के भाई ने उसके बयान का एक वीडियो बनाया है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। महिला के तीन बेटियां हैं। दो की शादी हो चुकी है। एक बेटी स्नातक की छात्रा है। घटना के समय वह मौजूद थी। फिलहाल अभी जो जानकारी मिली है।। उसके मुताबिक चाय बनाते समय वह जल गई थी।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे