Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:लोक कल्याण को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। लोक कल्याण को लेकर सांगीपुर अन्तर्गत पूरे नेमधर में श्रीमदभागवत कथा से पूर्व कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा कथास्थल से बूढ़ेश्वर नाथ धाम होते हुए पौराणिक शिवालय बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंची। यहां मुख्य आयोजक पं. विनोदानंद शास्त्री व उनकी पत्नी रामलली मिश्रा समेत परिवार के लोगों ने विधिविधान से बाबा घुइसरनाथ जी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद सिर पर कलशरूपी आस्था की गागर लिये सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु वापस कथा स्थल पहुंचे। कलश शोभा यात्रा के दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु राधे कृष्ण की भक्ति में रमे नजर आये। आदिगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महराज के कृपापात्र शिष्य विनोदानंद सरस्वती जी महराज के मुखारबिंद से आज रविवार से श्रद्धालु सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करेंगे। पं. शेषधर मिश्र ने श्रद्धालुओं व अतिथियों का स्वागत तथा कौशलकिशोर मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर संतोष कुमार, त्रिवेणी प्रसाद, सुधाकर मिश्र, धीरेन्द्र मिश्र, वीरेन्द्र मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, प्रज्ज्वल, कृष्णाकांत, सूर्या अनिकेत, त्रिभु तिवारी, गिरिजाशंकर पाण्डेय, अरविंद मिश्र, अरूण मिश्र, मनीष मिश्र, अशोक मिश्र, पंकज शुक्ल, शिव प्रसाद पाण्डेय, जूनियर शुक्ल, मुन्ना शुक्ल, पप्पू भइया, विद्याभूषण मिश्र, रामआसरे मिश्र, हरिनारायण पाण्डेय, रमाकांत तिवारी, राकेश पाण्डेय, धनंजय मिश्र, रविकरन पाण्डेय, सूर्यकांत पयासी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे