Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज में शासन के फरमान पर धार्मिक स्थलों से हटवाये गये साउण्ड, हड़कम्प



लीलापुर पुलिस ने साउण्ड के दुरूपयोग पर एक आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

अभय शुक्ला 

लालगंज,प्रतापगढ़: शासन के निर्देश पर रविवार को लालगंज कोतवाली पुलिस ने मंदिरों तथा मजिस्दों में बिना अनुमति के अधिक आवाज की क्षमता के साउण्ड हटवाये जाने का अभियान चलाया। इसके तहत क्षेत्र से पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक साउण्ड अनाधिकृत रूप से धार्मिक स्थलों पर पाये जाने पर इन्हे जब्त कर लिया। पुलिस के अभियान से इलाके में हड़कम्प का माहौल दिखा। एसपी संतपाल अंतिल के कड़ें निर्देश के तहत अभियान की अगुवाई प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित स्वयं करते दिखे। वही  लीलापुर थाना क्षेत्र में सीओ रामसूरत सोनकर की देख रेख में पुलिस ने आठ स्थानों से क्षमता से अधिक साउण्ड पाये जाने पर इन्हे हटवा दिया। बता दें कि शासन की अनुमति के बिना इधर फिर धार्मिक  स्थलों पर क्षमता से अधिक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग होने से लोगों को असुविधा हो रही थीं । शासन ने हाईकोर्ट की सख्ती को देखते हुए प्रशासन को कडा फरमान भेजा। इस बावत सीओ  लालगंज  रामसूरत सोनकर का कहना है कि यह अभियान  लालगंज सर्किल क्षेत्र में कड़ाई से संचालित होगा। उन्होने धर्मगुरूओं से  स्वयं पहल कर अभियान में सहयोग भी मांगा है। वही लीलापुर पुलिस ने एक धार्मिक स्थल पर क्षमता से अधिक साउण्ड को लेकर एक आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। पुलिस द्वारा केस दर्ज होने की जानकारी होने पर इलाके में हड़कम्प भी मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे