Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज पहुंचे हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल, हुआ जोरदार स्वागत



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज गोंडा ।क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव मे भाजपा भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद तिवारी के छोटे बेटे ऋतिक के तिलकोत्सव मे शुक्रवार की देर शाम नौ बजे पहुचे हिमाचल प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला दोनो पक्षों को दिया आशीर्वाद लोगों से कुशल क्षेम पूछा। 

मिली जानकारी अनुसार क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव के मजहनपुरुवा मे भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद जो कि लोकतंत्र सेनानी भी है उनके बेटे ऋतिक का शुभ तिलकोत्सव व भंडारे का आयोजन था। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला आये तथा वर पक्ष व तिलक पक्ष लोगों से मुलाकात कर सभी का कुशलता भी पुछी। भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि राज्यपाल जी हमारे घनिष्ठ सहयैगी व पारिवारिक रुप से जुड़े है वह कार्यक्रम मे शामिल हुए तथा वर और तिलक पक्ष दोनो को अपना आशीर्वाद दिया।इससे पहले राज्यपाल हिमाचल प्रदेश के पहुचने पर तरबगंज भाजपा विधायक प्रेमनराय पांडेय व रमापति शास्त्री पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित मौके पर मौजूद भाजपा के लोगों ने राज्यपाल का माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर डा विक्रमा प्रसाद पांडेय सूरज लाल दुबे सुनील तिवारी हरिओम तिवारी पंकज तिवारी महंत तिवारी विद्याकांत द्विवेदी विजय शंकर तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे सभी ने स्वागत किया। करीब आधे घंटे तक मांगलिक कार्यक्रम मे रहने के बाद वह वापस चले गए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे