Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

समिति की बैठक में आय व व्यय का ब्योरा किया प्रस्तुत



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़।सगरा सुंदरपुर बाजार में दुर्गा पूजा के बाद आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिए श्री नवदुर्गा पूजा समिति एवं श्री रामलीला कमेटी द्वारा  समिति की एक बैठक अध्यक्ष कृपा शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में नर्वदेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गयी। बैठक में दुर्गा पूजा सीमित के कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार जायसवाल आय व्यय निरीक्षक विवेक जायसवाल ने आय व व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा समिति एवं श्री राम राम लीला कमेटी,में कुल 3,30,416 रुपए की सहयोग राशि प्राप्त हुए हैं जिसमें से 3,28,471 रुपए खर्च हुए हैं।बैठक में बताया कि पूजा कार्य , भरत मिलाप, भंडारा सांउड, प्रतिमा, झांकी ,डीजे ढोलक, आर्गन ,कलाकार वह रामलीला मंचनमें लगे टेंट, पूजा व अन्य कामगारों के पारिश्रमिक का भुगतान किया गया है शेष राशि 1945 रुपए सीमित के पास बचे हैआय-व्यय के विवरण को सर्व सम्मति से सदस्यों ने पास किया और तालियां बजाकर  सामाजिक अंकेक्षण का लोगों ने समर्थन किया कोषाध्यक्ष सर्वेश जयसवाल ने आयोजन में तन मन व धन से सहयोग करने पर पूरे बाजार वासियों को एवं क्षेत्र वासियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री प्रदीप जायसवाल, मीडिया प्रभारी समाजसेवी संजय शुक्ला, उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, रवि जायसवाल, मंत्री कौशलेंद्र जायसवाल, अजय अग्रहरि, रामलीला के संयोजक रत्नाकर त्रिपाठी, संरक्षक रामसूरत त्रिपाठी, राज किशोर शुक्ला, अंकित शुक्ला, शिवम द्विवेदी, अजीत मिश्रा, सुधाकर तिवारी , चंदन तिवारी, प्रिंस जायसवाल, संजय मोदनवाल, गोविंद मोदनवाल, प्रधान प्रतिनिधि श्याम जी जायसवाल, रामलीला के प्रमुख पात्र नितेश जायसवाल, आदर्श गुप्ता, भरत मिलाप के अध्यक्ष  इंद्रजीत सिंह सरदार , सुरेंद्र विश्वकर्मा व बाजार के सम्मानित व्यापारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे