Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...एनसीसी कैडेट का स्वच्छता अभियान



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के एमएलके पीजी कॉलेज में संचालित 51 वी यूपी बटालियन एनसीसी कैडेटोआ पुनीत सागर अभियान के तहत शनिवार को सिसई घाट पर स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया ।



25 नवंबर को 51 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने पुनीत सागर अभियान के तहत सिसई घाट स्थित राप्ती नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया। एनसीसी की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ कैडेटों ने स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्या रहे । अभियान में एमएलके पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज व सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज के कैडेटों ने भाग लिया। सीडीओ संजीव कुमार मौर्या ने कहा कि एनसीसी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। कैडेट अपने में लीडरशिप की भावना बढ़ाएं। समाज में गंदगी के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं, लेकिन कैडेटों को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जिससे गांव व अन्य क्षेत्रों में नदियों, तालाबों व पोखरों को साफ-सुथरा किया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वच्छता पर विशेष जोर दे रहे हैं। आज लोगों में अपने आस-पास स्वच्छ रखने की धारणा बनती जा रही है। प्लास्टिक के प्रयोग से लोगों को पूर्णतया बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक नदियों व तालाबों को दूषित करते हैं, जिससे नदियों का पानी पीने योग्य नहीं रह जाता है। प्रदेश व केन्द्र सरकार भारत के नदियों व तालाबों को साफ करने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। आज विभिन्न योजनाओं के तहत गंगा, सरयू, यमुना आदि नदियों को स्वच्छ बनाने का कार्य किया जा रहा है। एनसीसी सीओ कर्नल एपीएस पटवाल ने कहा कि एनसीसी ने एक दिसंबर 2021 को पुनीत सागर अभियान की शुरुआत की थी। अभियान में कैडेटों ने अपने आस पास के नदी, तालाब व पोखरों की साफ-सफाई का बीड़ा उठाया था। इसी क्रम में राप्ती नदी के तट पर कैडेटों की ओर से पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पेंटिंग में राहुल को प्रथम, शनि द्वितीय व अमरेश एवं राघव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, मेजर हरि प्रकाश वर्मा, लेफ्टिनेंट शशांक, थर्ड आर्म लईक अहमद अंसारी, आर्म द लेफ्टिनेंट गुरुनेल सिंह, सुबेदार, बीएच नायक, हवलदार, बीएन मंडल राम किशोर, अवधेश पाण्डेय व ऐश्वर्य मिश्र मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे