Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

2023मिलेट्स के प्रयोग से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :जिलाधिकारी संजीव रंजन के निर्देश के क्रम में आज पर्यावरण सेना द्वारा कृषि विभाग के तकनीकी सहयोग से शहर के मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिलेट्स को जानो जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि मिलेट्स सभी पौष्टिक तत्वों से भरपूर है।इसके सेवन से जीवन स्वस्थ रहता है।उन्होंने कहा कि मिलेट्स के उत्पादन एवं उपयोग को बढ़ावा देने हेतु 2023 को अंतराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष मनाया जा रहा है।आगे उन्होंने कहा कि मिलेट्स के प्रयोग से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहते हैं।वरिष्ठ प्राविधिक सहायक डा.महेंद्र सिंह ने कहा कि मोटे अनाजों को खेती करना सरल और इसका उपयोग फायदेमंद है।

कॉलेज के प्राचार्य डा.मनोज मिश्र ने कहा कि मिलेट्स हमारी परंपराओं से जुड़ा खाद्य है,हमें आने वाली पीढ़ियों को मोटे अनाजों के महत्व को बताना ही होगा।जिससे स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण हो सके।

इस मौके पर डा.देवेंद्र पांडेय,अजय सिंह,राहुल कुमार,विनीता देवी,अरविंद कुमार, दिलीप कुमार,नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे