Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वैश्विक परिवेश में गांधी एवं शास्त्री के चिंतन में भारत नेतृत्व की ओर



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समारोहपूर्वक आयोजन हुए। स्थानीय लालगंज तहसील मुख्यालय पर हुए प्रमुख आयोजन में स्वच्छता के संकल्प के साथ जरूरतमंद किसानों को घरौनी भी बांटी गयी। एसडीएम लालधर सिंह यादव ने गंाधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर महापुरूषों के व्यक्तित्व का बखान किया। कार्यक्रम में एसडीएम ने अधिवक्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का सामूहिक संकल्प दिलाया। गांधी के प्रिय भजन रामधुन में भी कार्यक्रम में शामिल लोगों को भावविभोर देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह व संचालन राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रामलोचन त्रिपाठी व संयोजन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया। एसडीएम न्यायिक सुरजीत सिंह समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, नायब तहसीलदार रामराज कुशवाहा व नायब तहसीलदार पंकज कुमार ने भी सत्य व अहिंसा के मूलमंत्र पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता अनूप पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, एवं धर्मराज सिंह तथा सुरेश यादव के भजन व राष्ट्रीय गीतों से समां बंधी दिखी। इस मौके पर शैलेन्द्र सिंह, हरिशंकर द्विवेदी, शिवकुमार गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, राकेशकांत मिश्र आदि रहे। वहीं सिविल न्यायालय सभागार मे सिविल जज अरविन्द कुमार सिंह ने गांधी व शास्त्री जयंती पर अधिवक्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज व बीडीओ इंदु प्रकाश श्रीवास्तव के संयोजन मे गांधी व शास्त्री जयंती पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य वीरेश सिंह के संयोजन में नन्हें मुन्हों ने गांधी शास्त्री जयंती पर आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल तथा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे निदेशक आचार्य रामअवधेश मिश्र तथा भागवत दत्त महाविद्यालय मे प्रकाशचंद्र मिश्र व सुनीता मिश्रा, आइन्सटीन पब्लिक स्कूल मे निदेशिका श्रुति शुक्ला एवं विभवभूषण शुक्ल, सरोजनी कान्वेंट स्कूल में निदेशक अजय श्रीवास्तव, चिल्डेªन पैराडाइज स्कूल मे प्रधानाचार्य आदर्श मिश्र, पुनीत इण्टर कालेज मे प्रधानाचार्य बीएन तिवारी के संयोजन मे गांधी व शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे