Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शीलू सिंह राजपूत बनीं भारत की आल्हा सम्राट



वासुदेव यादव

अयोध्या।तारून ब्लॉक में ग्राम मैहर कबीरपुर के मलावन की बाग  अयोध्या में भारत के आल्हा सम्राट का हुआ चयन आयोजित आल्हा महोत्सव में भारत के  सर्वश्रेष्ठ आल्हा का चयन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने सर्वश्रेष्ठ आल्हा गायिका शीलू सिंह राजपूत को दिया एक लाख का चेक, आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने कहा मैं प्रमोद भाई का ऋणी हूं एक विषय पर उन्होंने मेरी एक बात का सम्मान किया था और मैं एक बात कह रहा हूं कि अपना दल परिवार प्रमोद भाई की उसे बात का हमेशा आजीवन ऋणी रहेगा कार्यक्रम संयोजक व अपना दल के प्रांतीय सचिव प्रमोद सिंह ने  बताया की आल्हा सम्राट चैंपियनशिप हमारे पिता स्वर्गीय पृथ्वी सिंह की याद में  आयोजित किया गया हर साल यह आयोजन जिले स्तर पर होता था अबकी बार भारत आल्हा सम्राट के चयन के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई  जिसमें भारत के हर राज्य व उत्तर प्रदेश के हर जनपद से आल्हा की टीमों प्रतिभाग किया। 



आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व सांसद अंबेडकरनगर रितेश पांडे, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, एम एल सी अयोध्या हरिओम पांडेय, एम एल सी बाराबांकी अंगद कुमार सिंह,जलालपुर विधायक राकेश पांडेय, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी,  धर्मराज निषाद पूर्व मंत्री,अवधेश द्विवेदी पूर्व प्रत्याशी बीजेपी कटेहरी, मलखान सिंह सहित अन्य उपस्थित रहें। आयोजन में विजेता शीलू सिंह को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के हाथों 1 लाख रुपए का चेक, उपविजेता को 51 हजार रुपए का चेक, व अन्य का भी पुरुस्कार दिया गया मैहर कबीरपुर में आयोजित आल्हा महोत्सव 2023 में फौजदार सिंह जौनपुर,रामरत पाण्डेय लालगंज,नेहा सिंह आल्हा शिरोमणि कानपुर , अताउल्लाह खान सीतापुर, सज्जन मिस्रा अमेठी सहित आल्हा जगत की कई हस्तियां ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। श्री सिंह ने बताया कि आजकल हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं आज की पीढ़ियां आल्हा के बारे में कुछ नहीं जानती इसके जागरूकता और प्रचार प्रसार के लिए भारत में यह पहला बड़ा आल्हा महोत्सव 2030 आयोजित किया गया जिसमें भारत आल्हा सम्राट का चयन करने के लिए चैंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत करना उनके मनोबल को बढ़ाते हुए समाज में आल्हा के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देना है। आल्हा महोत्सव 2023 में आल्हा सुनने के लिए लगभग बीस हजार की भीड़ उमड़ी आल्हा प्रेमियों से मलावन की बगिया पूरी भर गई कहीं जगह नहीं बची थी इस मौके पर कई पार्टियों की जनप्रतिनिधि व समर्थक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी अपना दल के नेता प्रमोद सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे