Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वन्य जीवों की सुरक्षा कर बचाएं पर्यावरण:अजय क्रांतिकारी



अभय शुक्ला 

प्रतापगढ़: वन्य जीव सप्ताह के तहत वन विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुंभापुर,घुईसरनाथा धाम में वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को वन्य जीव एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो,पर्यावरणमंत्रालय,भारत सरकार के वॉलंटियर एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वन्य जीवों की सुरक्षा जरूरी है।बिना वन्य जीवों को बचाए पर्यावरण को संतुलित नहीं बनाया जा सकता।उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए वन्य जीवों को बचाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि वन्य जीवों को पालना और उनका शिकार करना कानूनी अपराध है।उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा करने और जंगलों को बचाने का आह्वाहन किया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने सभी को पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में पर्यावरण सैनिक राम चंद्र पांडेय ने लोगों से अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने की अपील की।

इस मौके पर वन दरोगा त्रिभुवन नाथ तिवारी,रमेश मिश्रा,शैलेंद्र द्विवेदी, शिवम,सुरेश माली,निर्मला देवी,रागिनी एवं सीमा मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे