Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांगीपुर मण्डल भाजपा किसान मोर्चा ने किसान महापंचायत का किया आयोजन



अभय शुक्ला 

सांगीपुर, प्रतापगढ़। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा संपूर्ण जनपद में किसान महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन हिना सुनिश्चित हुआ है इसी क्रम में आज विधानसभा रामपुरखास के सांगीपुर मण्डल स्थित गजराज कुंवरि शिक्षा संस्थान दीवानगंज बाजार में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन एवम् संचालन जिलामंत्री भाजपा किसान मोर्चा पवन वर्मा ने किया।सहसंयोजक वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य कार्यसमिति भाजपा किसान मोर्चा रहे । कार्यक्रम के जनपद संयोजक दिलीप पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रहे ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा प्रतापगढ़ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे बताया।साथ ही साथ रामपुर खास के कार्यकर्ताओं के सम्मान पर किसी तरह की आंच नहीं आने दी जाएगी का वादा भी किया । विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा विजय मिश्र ने लोगों को किसानों से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दिए । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अजय वर्मा जिला मंत्री, राजेश सिंह जिला महामंत्री, अतुल शुक्ला जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा, भाजपा नेता ओम प्रकाश पांडेय ( गुड्डू ), पूर्व विधानसभा प्रत्यासी राकेश सिंह, भाजपा नेता श्रीनाथ पासी, सुश्री शिवानी मातनहेलिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र,जिलामंत्री भाजपा किसान मोर्चा सुनील मौर्य, मीडिया प्रभारी राजेश तिवारी, किसान मोर्चा संरक्षक नारायण दास पांडेय, मंडल महामंत्री बालकृष्ण तिवारी आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम की शुरुवात में जिलाध्यक्ष का स्वागत जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष सांगीपुर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में मंडल की टीम से महामंत्री छोटेलाल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष तीर्थराज पांडेय, हनुमान गिरि, राकेश सिंह, रमेश मौर्या, मंडल मंत्री रामबरन वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, प्रबल वर्मा, शिव शंकर गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनीत विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी बलवंत पटेल, हैप्पी सरोज आदि ने किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा एवं उत्साही जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा पवन वर्मा ने किया। अन्य लोगों में सर्वज्ञ पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष रमेश सिंह, उदयपुर मंडल अध्यक्ष धर्मेश सिंह, हीरागंज मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरिता सरोज सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे