Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोतीगंज में नदी के किनारे छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप



मो सुलेमान

 गोंडा:मनवर नदी के तट पर 11 वर्षीय कक्षा 5 के छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया, किशोर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मोतीगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के मजरे अहिरनपुरवा गांव निवासी जगन्नाथ के ग्यारह वर्षीय लड़के का शव मनवर नदी के तट पर तड़के पाया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड, सीओ सदर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि मृतक छात्र प्राथमिक विद्यालय बेलवा में कक्षा 5 का छात्र था। खेलने के लिए गांव के पास स्थित रेहरवा में माता जी के मंदिर पर गया था। खेल कर देर शाम तक जब नहीं लौटा तब परिजनों ने छात्र को खोजना शुरू किया। देर रात तक खोज के बाद भी छात्र का सुराग नहीं लगा।

शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकली महिलाएं मनवर नदी के तट पर पहुंची। जहां सीका (झाड़ू)चीरने लगी। सीका चीरने के दौरान नदी के तट पर किशोर का शव देखा गया। जिससे महिलाएं भागते हुए यह बात आकर घर पर बताई। नदी तट पर शव मिलने की सूचना गांव में जंगल के आग के तरह फैल गई। गांव के दर्जनों महिला पुरुष छात्र के परिजनों सहित आ पहुंचे। परिजनों ने किशोर का पहचान करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। पहुंची टीम ने भी अपने स्तर से जांच पड़ताल किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किशोर के मुंह व नाक में मिट्टी भरा हुआ था। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं दिख रहे थे।

11 वर्षीय मासूम का शव मिलने से लोग तरह-तरह की अटकलें लग रहे हैं। कि आखिर यह सब कैसे हो गया। फिर हाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस राज से पर्दा उठने की उम्मीद है।

घटना के बाबत मोतीगंज पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने के लिए बार-बार प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे