Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:अपनी मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षकों ने भरी हुंकार, संघर्ष समिति का हुआ गठन



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं संघर्ष समिति के सदस्यों की हुई संयुक्त बैठक में शिक्षक समस्याओं को लेकर मंथन हुआ। बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर आगामी नौ अक्टूबर को लखनऊ मंे प्राथमिक शिक्षकों के धरने को लेकर रणनीतिक विचार विमर्श भी हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने में सरकार व प्रशासन का रवैया उपेक्षात्मक है। इसके विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। बैठक का संचालन मंत्री विष्णु कुमार सिंह ने किया। बैठक में पुरानी पेंशन समेत इक्कीस सूत्रीय मांगो के समर्थन में धरने में शामिल होने का सर्वसम्मत प्रस्ताव भी पारित हुआ। इसके लिए संघर्ष समिति का भी गठन किया गया। इसके तहत आम सहमति से अरूण पाण्डेय अध्यक्ष व धर्मेन्द्र सिंह को मंत्री चुना गया। वरिष्ठ शिक्षक संजीव त्रिपाठी, दिग्विजय मौर्य, रामप्रकाश यादव, अजय त्रिपाठी, उत्कर्ष शुक्ल, शिवशक्ति मिश्र सदस्य तथा संजीव द्विवेदी मीडिया प्रभारी चयनित हुए। राजीव दुबे को संघर्ष समिति का संरक्षक चुना गया। इस मौके पर हिमांशु ओझा, अम्बरीश मिश्र, डा. दिनेश तिवारी, संजय सिंह, राजेन्द्र तिवारी, आशुतोष शुक्ल, डा. वीरेश सिंह, ओमप्रकाश सरोज, इन्दुबाला, अनीता, प्रतिभा ओझा आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे